Wednesday, November 20, 2019

Bharat Ratna In Hindi

             भारत रत्न भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। [प्रथम नागरिक सम्मान सरदार वल्लभभाई पटेल सर्वोच्च नागरिक सम्मान है] यह सम्मान असाधारण प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष दिया जाता है। आज हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। इस लेख को पढ़ें और शेयर करें और हां मुझे कमेंट में बताएं अगर यह आपके लिए मददगार था। नमस्कार मैं हूं विनय चलिए आज कुछ नया सीखते हैं।




यह भी पढ़ें : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 
Daily Current Affairs Quiz 19/11/2019 : Click here
Get free Current Affairs November Magazine: Click here
To get free daily newspaper : click here  
Free History Quiz : click here
Free Geography Quiz : click here
Free Biology Quiz : click here
Indian History Handwritten PDF: Click here 
Indian Geography Handwritten PDF: Click here

➤  यह सम्मान 2 जनवरी 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के द्वारा शुरू किया गया था। यह सम्मान कला, साहित्य, विज्ञान, सर्विस सेवा, और खेल आदि विषयों पर दिया जाता है। पहले इसमें खेल को शामिल नहीं किया गया था लेकिन बाद में इसे भी सूची में शामिल कर दिया गया है।

➤  1955 से पहले यह सम्मान किसी व्यक्ति को मरणोपरांत दिया जाने का प्रावधान नहीं था लेकिन अब यह मरणोपरांत भी दिया जा सकता है और अभी तक 14 व्यक्तियों को दिया जा चुका है और सुभाष चंद्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरांत मरणोपरांत सम्मान पाने वालों की संख्या 13 मानी जा सकती है।

➤  अन्य अलंकारों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। 1 वर्ष में अधिकतम 3 व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।

➤ पहले मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन 35 मिमी गोलाकार स्वर्ण मेडल था।  जिसमें सामने सूर्य बना था ऊपर हिंदी में भारत रत्न लिखा था । बाद में इस पदक के डिजाइन को बदलकर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लैटिनम का चमकता हुआ सूर्य बना दिया गया। इसके नीचे चांदी में लिख रखा है- भारत रतन और यह सफेद रिब्बन  के साथ गले में पहना जाता है। भारत रत्न सम्मान में राष्ट्रपति व्यक्ति को एक प्रशस्ति पत्र प्रदान करता है। इसमें राशि प्रदान नहीं की जाती।

➤  सरकार ने अब तक 48 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया है। सबसे पहले 1954 में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी  को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस सूची में समाज की हर क्षेत्र के लोग शामिल हैं। खेल जगत से अब तक किसी को यह सम्मान हासिल नहीं हो पाया था लेकिन सचिन तेंदुलकर पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें सम्मान दिया गया।

➤  1992 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रतन से मरणोपरांत  सम्मानित किया गया था, लेकिन उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण पुरस्कार के  मरणोपरांत स्वरूप को लेकर प्रश्न उठाया गया था  इसलिए भारत सरकार ने यह सम्मान वापस ले लिया। यह सम्मान वापस लिए जाने का एकमात्र  उदाहरण है।
यह भी पढ़ें : मराठा साम्राज्य 

➤  भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को जब भारत रत्न देने की बात आई तो उन्हें जोर देकर मना कर दिया, कारण कि जो लोग इस की चयन समिति में रहे हो उनको यह सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए। बाद में 1992 में उन्हें मरणोपरांत दिया गया।
भारत रत्न प्राप्तकर्ता प्रधानमंत्री:-
  1. जवाहरलाल नेहरू
  2. लाल बहादुर शास्त्री
  3. इंदिरा गांधी
  4. मोरारजी देसाई
  5. राजीव गांधी
  6. अटल बिहारी वाजपेयी
भारत रत्न प्राप्त करता राष्ट्रपति:-
  1. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
  2. डॉ राजेंद्र प्रसाद
  3. डॉ जाकिर हुसैन
  4. वीवी गिरी
  5. एपीजे अब्दुल कलाम
  6. प्रणब मुखर्जी
अब तक के भारत रत्न विजेता:-
1954:  
  1. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ( स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरल )
  2. डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ( देश के पहले उपराष्ट्रपति तथा यूजीसी के प्रथम अध्यक्ष )
  3. डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन (नोबेल पुरस्कार विजेता, भौतिकी शास्त्री )

1955: 
  1. डॉक्टर भगवान दास (स्वतंत्रता संग्राम, सेनानी लेखक)
  2. डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ( सिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान )
  3. पंडित जवाहरलाल नेहरू ( प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी )

1957: 
  1. गोविंद बल्लभ पंत (स्वतंत्रता सेनानी, उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री , देश के दूसरे ग्रह मंत्री)
  2. डॉक्टर धोंडो केशव कर्वे ( शिक्षक और समाज सुधारक) 

1958: डॉ बिधान चंद्र राय ( चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री)
1961: पुरुषोत्तम दास टंडन ( स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक)
1962: डॉ राजेंद्र प्रसाद ( प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी, विधिवैता)
1963: 
  1. डॉ जाकिर हुसैन ( देश के तृतीय तथा पहले मुस्लिम राष्ट्रपति )
  2. डॉक्टर पांडुरंग वामन काने ( भारत विद और संस्कृत के विद्वान )
1966: लाल बहादुर शास्त्री ( देश के तीसरे प्रधानमंत्री , स्वतंत्रता सेनानी) [मरणोपरांत]
1971: इंदिरा गांधी ( देश की चौथी तथा पहली महिला प्रधानमंत्री )
1975: वृहागिरी वेंकट गिरी ( देश के चौथे राष्ट्रपति, श्रमिक संघ वादी )
1976 : के कामराज ( स्वतंत्रता सेनानी) [ मरणोपरांत ]
1980:  मदर टेरेसा ( नोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन , मिशनरीज संस्थापक)
1983:  आचार्य विनोबा भावे (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक) [ मरणोपरांत ]
1987:  खान अब्दुल गफ्फार खान ( स्वतंत्रता सेनानी) [ प्रथम अभारतीय]
1988: एमजी रामचंद्रन (अभिनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री) [मरणोपरांत]
1990 : 
  1. डॉ भीमराव अंबेडकर ( भारतीय संविधान के वास्तुकार, राजनीतिज्ञ , अर्थशास्त्री)
  2. नेल्सन मंडेला ( नोबेल पुरस्कार विजेता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता) [ दूसरा अभारतीय ]
1991:
  1. राजीव गांधी ( देश के सातवें प्रधानमंत्री) [ मरणोपरांत]
  2. सरदार वल्लभभाई पटेल (देश के पहले गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) [ मरणोपरांत ]
  3. मोरारजी भाई देसाई ( देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी)
[1990 में पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान  nishan-e-pakistan प्राप्त करने वाला एकमात्र भारतीय]
1992: 
  1. मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ( देश के प्रथम शिक्षा मंत्री ,स्वतंत्रता सेनानी ) [मरणोपरांत ]
  2. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जेआरडी टाटा) [मरणोपरांत]
  3. सत्यजीत रे (फिल्म निर्माता निर्देशक)
1997: 
  1. एपीजे अब्दुल कलाम (देश के 11वें राष्ट्रपति /जन्म 15 अक्टूबर 1931)
  2. गुलजारीलाल नंदा ( दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी)
  3. अरूणा आसिफ अली ( स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) [ मरणोपरांत ]
1998:
  1. एमएस शुभालक्ष्मी ( शास्त्रीय संगीत गायिका)
  2. सी सुब्रमण्यम ( स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कृषि मंत्री )
  3. जयप्रकाश नारायण ( स्वतंत्रता सेनानी राजनीतिज्ञ मरणोपरांत
1999:
  1. पंडित रवि शंकर ( सितार वादक)
  2. अमर्त्य सेन ( नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री)
  3. गोपीनाथ बोर्दोलोई ( स्वतंत्रता सेनानी /असम के मुख्यमंत्री ) [मरणोपरांत]
2001: 
  1. लता मंगेशकर ( पार्श्व गायिका)
  2. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान (शहनाई वादक)

2008:  पंडित भीमसेन जोशी  (शास्त्रीय गायक /जन्म 4 फरवरी 1922 /निधन 24 जनवरी 2011)
2014: 
  1. सचिन तेंदुलकर (भारतीय क्रिकेटर)
  2. सीएनआर राव (जाने-माने वैज्ञानिक व केमिस्ट्री के विशेषज्ञ)
2015:
  1. अटल बिहारी वाजपेई (पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री/ जाने-माने राजनेता)
  2. पंडित मदन मोहन मालवीय (शिक्षाविद/ समाज सुधारक) [ मरणोपरांत ]
2019: 
  1. प्रणब मुखर्जी (भारत के पूर्व राष्ट्रपति)
  2. नानाजी देशमुख [मरणोपरांत]
  3. भूपेन हजारीका [मरणोपरांत]
यह भी पढ़ें :
  1. आसान भाषा में मराठा साम्राज्य 
  2. Tribal Revolts in India During British Period

0 comments