Monday, January 20, 2020

भारत के वायसरॉय | Viceroy of India

                   नमस्कार प्रिय विद्यार्थियों आज मैं कई दिनों बाद आप से जुड़ रहा हूँ इस लिए माफ़ी चाहता हूँ।  जैसा की आपने सुना ही होगा - कुछ तो मजबूरियां रही होंगी यूँ कोई बेवफा नहीं होता। .......😆😆 अब तक आपने इतिहास की पिछली कक्षाओं में पढ़ा :- बंगाल के गवर्नर और गवर्नर जनरल   / भारत के गवर्नर जनरल  आज उसी सीरीज की तीसरी और अंतिम कक्षा में मैं विनय आपका फिर से स्वागत करता हूँ और आज हम भारत के वायसरॉय तथा उनके समय में हुए कार्यों की चर्चा करेंगे। चलिए आज कुछ नया सिख लेते हैं। 
                                 

➤ यह भी पढ़ें :- 

ASHOKA | BIOGRAPHY | HISTORY | BUDDHISM & FACTS

HISTORY QUIZ | QUESTIONS AND ANSWERS | ENGLISH

DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ | HINDI AND ENGLISH


लॉर्ड कैनिंग / Lord Caining (1856-62):

  • कैनिंग भारत में कंपनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल तथा ब्रिटिश सम्राट के अंतर्गत नियुक्त भारत के प्रथम वायसराय थे।
  • 1857 के विद्रोह के समय लार्ड कैनिंग ही भारत के गवर्नर जनरल हुआ करते थे।
  • न्यायिक सुधारों के अंतर्गत कैनिंग ने इंडियन हाई कोर्ट एक्ट 1861 द्वारा 1862 में मुंबई, कोलकाता, मद्रास में एक-एक उच्च न्यायालय की स्थापना कराई 
  • 1 नवंबर 1858 को महारानी विक्टोरिया के घोषणा पत्र को इलाहाबाद में हुए दरबार में लॉर्ड कैनिंग द्वारा पढ़ा गया। जिसमें महारानी विक्टोरिया को भारत की पहली साम्राज्ञी घोषित कर दिया गया। 
  • 1856 में विधवा पुनर्विवाह एक्ट लागु किया गया। 
लार्ड एलगिन/Lord Ellgin (1862-63):
  • 1863 में हिमाचल के धर्मशाला में अचानक मृत्यु।
सर जॉन लॉरेंस/Sir John Lawrance (1863-69): 
  • एल्गिन के बाद 1863 में जॉन लॉरेंस भारत का वायसराय बनकर आया।
  • प्रथम समुद्री टेलीग्राफ सेवा शुरू की गई
लॉर्ड मेयो /Lord Meyo (1869-72):
  • मेयो ने भारत में वित्तीय विकेंद्रीकरण की नीति का शुरूआत किया तथा आयकर की दर को 1% से बढ़ाकर 2.5% कर दिया।
  • उसने पृथक कृषि विभाग 1872 तथा भारतीय सांख्यिकी सर्वेक्षण विभाग की स्थापना की।
  • प्रथम बार भारत में जनगणना 1872 में इन्ही के काल में हुई।
  • मेयो ने भारतीय राजाओं के पुत्रों की उचित शिक्षा के लिए अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना की।
  • पंजाब में कुका विद्रोह 1872 इन्ही के समय मे हुआ।
  • लॉर्ड मेयो की अंडमान निकोबार दीप समूह पर एक दंडित अपराधी अफगान कैदी शेर खान द्वारा 1872 में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
  • ये भारत के प्रथम गवर्नर जनरल थे जिनकी हत्या उनके कार्यकाल में हुई।
लॉर्ड नार्थ ब्रुक/Lord North Bruk  (1872-76):
  • इनके समय में प्रिंस ऑफ वेल्स 1875 में भारत आए। 
  • 1875 में अलीगढ़ में मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना हुई।
लॉर्ड लिटन/Lord  Litten (1876-1880):
  • लॉर्ड लिटन एक सुप्रसिद्ध उपन्यासकार, निबंध लेखक एवं साहित्यकार थे।
  • साहित्यकारों में इसे ओवन मेरेडिथ के नाम से जाना जाता था।
  • महारानी विक्टोरिया ने इन्हें  केसर-ए-हिंद की उपाधि 1877 को दिल्ली दरबार में दी ।
  • प्रसिद्ध वर्नाकुलर प्रेस एक्ट व इंडियन आर्म एक्ट 1878 इन्हीं के समय पारित हुआ।
  • सिविल सेवा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले भारतीयों की आयु 21 वर्ष से 19 वर्ष की गई।
  • द्वितीय आंग्ल अफगान युद्ध 1878-80 हुआ। 
लॉर्ड रिपन/Lord Ripan (1880-84):

  • अपनी सुधर नीतियों के  अंतर्गत रिपन ने सर्वप्रथम 1882 में वर्नाकुलर प्रेस एक्ट समाप्त कर दिया।
  • स्थानीय स्वशासन का जनक लार्ड रिपन को ही कहा जाता है। 
  • स्कूली शिक्षा हेतु हंटर आयोग की नियुक्ति 1882 में रिपन ने ही की थी। 
  • इल्बर्ट बिल विवाद 1883 में हुआ। 
  • जनगणना प्रणाली की स्थापना और इसी के तहत 1881 में कश्मीर और नेपाल को छोड़कर समूचे भारत की जनगणना करवाई गई। जनगणना को प्रत्येक 10 वर्ष में करवाने की योजना बनाई गई।
  • बाल श्रम पर रोक लगाई गई।
  • अकाल संहिता 1883।
लार्ड डफरिन/Lord Dffrin (1884-88):
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना (1885) के समय भारत का वायसराय। 
  • तृतीय आंग्ल बर्मा युद्ध 1885-88
  • बंगाल कृषक अधिनियम पारित 1885
लैंसडाउन/Lansdown  (1888-94):
  • मणिपुर विद्रोह 1891
  • भारतीय परिषद अधिनियम 1892 में पारित।
  • मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल डिफेंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया की स्थापना 1893।
  • तिलक द्वारा ‘गणपति’ त्योहार की घोषणा 1893।
  • भारत और अफगानिस्तान के मध्य सीमा का निर्धारण हुआ। जिसे डूरंड रेखा के नाम से जाना जाता है।
लॉर्ड एल्गिन द्वितीय/Lord Aligin 2nd  (1894-99):
  • एक अकाल आयोग ‘लॉयल आयोग’की नियुक्ति हुई।
  • मुंडा विद्रोह 1899
  • स्वामी विवेकानंद द्वारा बेलूर में रामकृष्ण मिशन का मठ  स्थापना।
  • चापेकर बंधुओं द्वारा दो अंग्रेज अधिकारियों की हत्या 1897।
  • तिलक द्वारा शिवाजी उत्सव 1895 को हुआ।
लॉर्ड कर्जन/Lord Carjen (1899-05):
  • 1901 में कृषि इंस्पेक्टर जनरल की कृषि कार्यों की देख-रेख के लिए नियुक्ति।
  • यंग हसबैंड के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल तिब्बत गया।
  • भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम 1904।
  • भारत लोक सेवा मंडल का गठन 1905।
  • सर डब्लू फ्रेजर की अध्यक्षता में पुलिस आयोग का गठन 1902।
  • सर टॉमस रैले की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय आयोग की स्थापना 1902।
  • सर एंटनी मैकडोनाल्ड के अध्यक्षता में अकाल आयोग का गठन 1900।
  • प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम 1904।
  • बंगाल विभाजन 1905
  • सर कोलिंन स्कोट मॉन्क्रीफ के नेतृत्व में सिंचाई आयोग की स्थापना।
  • रेलवे बोर्ड का गठन 1905
  • पुलिस विभाग के अंतर्गत अपराध अन्वेषण विभाग की स्थापना।
लॉर्ड मिंटो द्वितीय/Lord Minto 2nd (1905-10):
  • मुस्लिम लीग का गठन 1906
  • आंग्ल- रूसी मित्रता 1907
  • खुदीराम बोस को फांसी।
  • भारत परिषद अधिनियम अथवा मार्ले मिंटो सुधार अधिनियम पारित 1909।
  • एम.पी सिन्हा वायसराय की कार्यकारिणी में नियुक्त 1909।
  • 1906 ही कोलकाता के अधिवेशन का लक्ष्य स्वराज घोषित।
  • 1907 में कर्नल अल्काट के स्थान पर एनी बेसेंट थियोसॉफिकल सोसायटी के अध्यक्ष नियुक्त।
  • 1907 में कांग्रेस का सूरत अधिवेशन जिसमे कांग्रेस का विभाजन हो गया ।
  • मदन लाल धींगरा द्वारा लंदन में 1 जुलाई 1909 को कर्नल वायली की गोली मारकर हत्या।
लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय/Lord Harding 2nd (1910-16):
  • ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम का दिल्ली में भारत आगमन जिसमे  बंगाल विभाजन रद्द तथा भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की गयी। 
  • दिल्ली राजधानी बनी।(1912)
  • हार्डिंग के दिल्ली प्रवेश के समय उन पर बम फेंका गया।(1912 )
  • प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत।(1914)
  • गांधीजी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे। (1915)
  • गोखले और फ़िरोज़ शाह मेहता का देहांत।(1915)
  • 1913 को रविंद्र नाथ टैगोर को गीतांजलि हेतु साहित्य का एशिया से प्रथम नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • 1916 में को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना मदन मोहन मालवीय ने की। 
लॉर्ड चेम्सफोर्ड/Lord Chemsford (1916-21):
  • तिलक और एनी बेसेंट द्वारा क्रमशः अप्रैल एवं सितंबर में होमरूल की स्थापना 1916।
  • गांधीजी का चंपारण सत्याग्रह 1917।
  • भारतीयों को सेना में सम्राट का कमीशन मिलने की अनुमति 1918।
  • रोलेट एक्ट 1919
  • भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन 1920।
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना 1920।
  • गांधी जी द्वारा असहयोग आंदोलन की शुरुआत 1920।
  • प्रथम महिला विश्वविद्यालय की स्थापना 1916।
  • सर एमपी सिन्हा बिहार के पहले भारतीय गवर्नर।
  • शिक्षा परिषद सैंडलर आयोग की स्थापना 1917।
  • जलियांवाला बाग हत्याकांड 13 अप्रैल 1919।
  • मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार अधिनियम 1919।
  • खिलाफत आंदोलन 1920।
  • तृतीय अफगान युद्ध की महत्वपूर्ण घटनाएं इसी समय हुई।
लॉर्ड रीडिंग/Lord Ridding (1921-26):
  • प्रिंस ऑफ वेल्स का भारत आगमन 1921।
  • भारत के दक्षिणी-पश्चिमी समुद्र तट पर मोपला विद्रोह 1921।
  • एम.एन.रॉय द्वारा ताशकंद में भारतीय साम्यवादी दल का गठन 1921।
  • चौरी-चौरा कांड 1922 जिससे असहयोग आंदोलन की समाप्ति हो गयी।
  • काकोरी ट्रेन डकैती कांड 1925।
  • स्वामी श्रद्धानंद की हत्या 1926।
  • कानपुर में अखिल भारतीय साम्यवादी दल का गठन 1924।
  • रीडिंग के समय में 1922 में विश्व भारती विश्वविद्यालय ने कार्य करना आरंभ किया तथा दिल्ली व नागपुर के विश्वविद्यालय इसी काल में प्रारंभ हुए।
  • प्रथम बार उच्च पदों पर बहाली के लिए भारतीयों व यूरोपियों को बराबरी का दर्जा दिया गया।
  • 1923 से प्रशासनिक सेवाओं में उम्मीदवारों के चयन के लिए दिल्ली व लंदन में एक साथ प्रतियोगिता प्रारंभ।
  • स्वराज पार्टी का गठन 1923  में मोतीलाल नेहरू और चितरंजन दास ने किया ।
लॉर्ड इरविन/Lord Ervin (1926-31):
  • साइमन कमीशन की नियुक्ति 1927 लंदन में की गयी।
  • साइमन कमीशन का भारत आगमन पर विरोध 1928।
  • नेहरू रिपोर्ट और जिन्ना फार्मूला  प्रस्तुत किया गया 1928।
  • सांडर्स की हत्या।
  • दिल्ली के असेंबली हाल में भगत सिंह बटुकेश्वर दत्त द्वारा बम फेंका गया 8 अप्रैल 1929।
  • शारदा विधेयक अधिनियम बना 1931।
  • 64 दिन की भूख हड़ताल के बाद जतिन दास की लाहौर की जेल में मृत्यु 1929।
  • वायसराय इरविन को ले जा रही बग्गी पर बम फेंका गया 1929।
  • कांग्रेस ने अपने लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज्य की घोषणा की। 31 दिसम्बर 1929
  • गांधी जी ने ऐतिहासिक दांडी यात्रा प्रारंभ की 12 मार्च 1930।
  • प्रथम गोलमेज सम्मेलन संपन्न नवंबर 1930। 
  • गांधी-इरविन समझौता 5 मार्च 1931।
  • 1929 को इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च की स्थापना।
  • सविनय अवज्ञा आंदोलन को वापस लिया गया।
  • 1929 में मोहम्मद अली जिन्ना ने नेहरू रिपोर्ट के प्रत्युत्तर में 14 सूत्री मांग प्रस्तुत की।
  • इरविन की दिवाली घोषणा 1929।

लॉर्ड विलिंगटन/Lord Wilington (1931-36):

  • द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में गांधी जी ने कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया।
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रैमजे मैकडोनाल्ड ऐतिहासिक सांप्रदायिक निर्णय की घोषणा की 1932।
  • गांधी जी ने इसके विरोध में आमरण अनशन की घोषणा की 1932।
  • महात्मा गांधी और अंबेडकर के बीच पूना समझौता 1932।
  • गांधी जी ने दोबारा सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया 1933।
  • तृतीय गोलमेज सम्मेलन का आयोजन 1932 
  • भारत सरकार अधिनियम 1935।
  • 1932 को इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में स्थापित हुई।
  • 1933 को कैंब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र रहमत अली द्वारा सर्वप्रथम पाकिस्तान शब्द का प्रयोग किया गया।
  • 21 जनवरी 1936 को जॉर्ज V का निधन हुआ तथा एडवर्ड VIII का राज्यारोहण हुआ।
लॉर्ड लिनलिथगो/Lord Linlithgo (1936-44):
  • हरिपुरा की कांग्रेस अधिवेशन में सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
  • त्रिपुरी कांग्रेस में गांधीजी के विरोध के बाद सुभाष दोबारा अध्यक्ष चुने गए।
  • गांधीजी के विरोध के कारण सुभाष का कांग्रेस से त्यागपत्र तथा फारवर्ड ब्लाक की स्थापना।
  • वायसराय द्वारा अगस्त प्रस्ताव ।
  • कांग्रेस ने व्यक्तिगत सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया।
  • रविंद्र नाथ टैगोर की मृत्यु 1941।
  • रंगून (बर्मा) पर जापान ने बम गिराए 1942। 
  • क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया 1942 
  • मार्च 1942 कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में गांधी जी ने भारत छोड़ो प्रस्ताव पास करवाया।
  • भारत छोड़ो आंदोलन शुरू 1942 
  • अबुल कलाम आजाद जैसे नेताओं को गिरफ्तार किया गया।
  • अलगाववादी मुस्लिम नेताओं ने लीग में कराची अधिवेशन में ‘विभाजन करो और जाओ’ का प्रसिद्ध नारा दिया मार्च 1944।
  • 1937 में प्रथम बार एक गांव फैजपुर पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ।जिसके अध्यक्ष लाल नेहरू थे।
  • इंडियन ट्रेड यूनियन फेडरेशन की स्थापना 1938 को हुई।
  • 1938 को विनायक दामोदर सावरकर हिंदू महासभा के अध्यक्ष नियुक्त।
  • 3 सितंबर 1939 को द्वितीय विश्व युद्ध  प्रारंभ ।
  • 22 दिसंबर 1939 को मुस्लिम लीग द्वारा मुक्ति दिवस मनाया गया।
  • लिनलिथगो के समय में ही प्रथम बार 1940 में पाकिस्तान की मांग की गई।
  • 1940 में विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
  • 8 अगस्त 1940 को प्रसिद्ध अगस्त प्रस्ताव अंग्रेजों द्वारा लाया गया।
  • 17 अक्टूबर 1940 को महात्मा गांधी द्वारा पनवार आश्रम से व्यक्तिगत सत्याग्रह प्रारंभ। 
  • 1943 में सिंगापुर में आजाद हिंद फौज का गठन।
लॉर्ड वेवल/Lord Vevel (1944-47):
  • वैवेल के समय में 1945 में शिमला समझौता हुआ।
  • कैबिनेट मिशन 16 अगस्त 1946 को प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस का आयोजन हुआ।
  • 1946 में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत को जून 1948 में प्रथम स्वतंत्रता देने की घोषणा की।
  • 2 सितंबर 1946 को पंडित नेहरू ने नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ।
  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कैबिनेट प्रस्ताव को स्वीकार किया।
  • प्रधानमंत्री एटली में अपनी ऐतिहासिक घोषणा में 3 जून 1948 तक भारत को स्वतंत्र होने की बात कही।
लार्ड माउंटबेटेन/Lord Mountbaten (1947-48):
  • माउंटबेटन भारत के वायसराय बने ‘जून थर्ड प्लान’ के अनुसार वायसराय ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
  • प्रधानमंत्री एटली द्वारा ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमंस में भारत की स्वतंत्रता का विधेयक प्रस्तुत किया गया।
  • जिन्ना भारत से कराची पहुंचे।संविधान सभा ने उन्हें अध्यक्ष चुना।
  • भारत पाकिस्तान विभाजन हेतु रेडक्लिफ आयोग का गठन।
  • विदेश के अनुसार भारत व पाकिस्तान दो स्वतंत्र राष्ट्रों का निर्माण हुआ।
  • भारत स्वतंत्र 15 अगस्त 1947।
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी/C.Raj Gopalachriy (1948-50):
  • लॉर्ड माउंटबेटन की वापसी के बाद 21 जून 1948 को चक्रवर्ती राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय अंतिम गवर्नर जनरल थे।
  • उनके बाद भारत के संविधान के अनुसार शासक प्रमुख राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नियुक्त होने लगे।
  • 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अंगीकृत किया तथा 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

0 comments