Tuesday, February 25, 2020

भारत के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) | महत्वपूर्ण तथ्य | इतिहास

                     भारत में वायु परिवहन की शुरुआत 1912 में हुई इसलिए हम कह सकते हैं कि भारत में वायु सेवा का इतिहास काफी पुराना है। इंडियन एयरलाइंस देश के आंतरिक भागों के अतिरिक्त समीपवर्ती देश मालदीव, म्यांमार,  श्रीलंका,  अफ़ग़ानिस्तान,  पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के साथ साथ अपनी सेवाएं प्रदान करती रही है।भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के नवंबर 2016 में जारी डाटा के अनुसार भारत में कुल 34 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।  जिनके नाम और स्थान की सूची राज्य के अनुसार नीचे दी गई है। आज हम भारत में वायु परिवहन से संबंधित कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे। नमस्कार मैं हूं विनय चलिए कुछ नया सीखते हैं।











25 FEB. 2020 | DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ | HINDI AND ENGLISH

25 FEB. 2020 | DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ | HINDI AND ENGLISH

Dear students, to raise your general awareness. Practice with our respected Current Affairs Quiz. Which covers all imp...

 कुछ महत्वपूर्ण तथ्य 👇
  • भारतीय राष्ट्रीय वायु परिवहन कंपनी की स्थापना 1933 में हुई थी जबकि 1953 में भारतीय वायु परिवहन कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया गया था जिन्हें दो निगमों के अंतर्गत रखा गया जिनमे से एक  भारतीय विमान निगम ( इंडियन एयरलाइंस ) और दूसरा एयर इंडिया। 
  • 1981 में भारत में घरेलू सेवाओं के लिए 'वायुदूत' नामक तीसरे निगम की स्थापना की गई थी लेकिन बाद में  इसे इंडियन एयरलाइन में विलय कर दिया गया।
  • 2010 में एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस का भी विलय कर दिया गया था।
  •  1972 जून , भारत में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की स्थापना की गई जबकि राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की स्थापना 1986 में हुई थी।
  • उत्तर प्रदेश के फुरसतगंज जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकैडमी स्थित है।
  • स्वतंत्रता के पश्चात भारत का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा त्रिवेंद्रम था।
  • भारत की प्रथम अंतरराष्ट्रीय वायु सेवा कराची से चेन्नई के बीच प्रारंभ की गई थी। जबकि भारत की प्रथम हवाई डाक सेवा इलाहाबाद और नैनी के मध्य शुरू की गई।
भारत के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों की राज्यों के अनुसार सूचि 👇
 केरल 
  • कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (कोच्चि)
  • कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (कोझीकोड) 
  • कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा(कन्नूर)
  • त्रिवेन्द्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (तिरुवनंतपुरम) 
 अंडमान निकोबार द्वीप समूह 
  • वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (पोर्ट ब्लेयर)
 आंध्र प्रदेश 
  • विशाखापत्तनम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (विशाखापत्तनम)
 असम 
  • लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (गुवाहाटी)
 बिहार 
  • गया हवाई अड्डा (गया)
  • लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (पटना )
 दिल्ली 
  •  इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (नई दिल्ली)
 गोवा 
  • गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (गोवा)
 गुजरात 
  • सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (अहमदाबाद)
 जम्मू-कश्मीर 
  • श्रीनगर  हवाई अड्डा(श्रीनगर)
 कर्नाटक 
  • केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (बंगलुरू)
  • मंगलौर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (मंगलौर)
 मध्य प्रदेश 
  • देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा(इंदौर)
  • राजा भोज हवाई अड्डा(भोपाल)
 महाराष्ट्र 
  • छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा(मुंबई)
  • डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा(नागपुर)
  • पुणे हवाई अड्डा(पुणे)
 मणिपुर 
  • महाराजा नारा सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा(इम्फाल) 
 मेघालय 
  • ज़रुकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा(शिलांग)
 ओडिशा 
  • बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा(भुवनेश्वर)
 पंजाब 
  • श्री गुरू रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा(अमृतसर)
  • शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा(मोहाली)
 राजस्थान 
  • जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा(जयपुर)
 तमिलनाडु 
  • चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (चेन्नई) 
  • कोयम्बटूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (कोयम्बटूर)
  • तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा(तिरुचिरापल्ली)
 तेलंगाना 
  • 31राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (हैदराबाद) 
 उत्तर प्रदेश 
  • चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा(लखनऊ) 
  • लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (वाराणसी) 
 पश्चिम बंगाल 
  • नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (कलकता)
If you are preparing for the competitive examination, then you have given some links below which are very important for you.👇

Gravitational Force: Definition, Equation & E
    ब्रह्माण्‍ड  में प्रत्‍येक पिण्‍ड एक दूसरे पिण्‍ड को अपनी ओर ...


पंचवर्षीय योजना | panchvarshiya yojana | Hindi
आर्थिक नियोजन की अवधारणा भारत ने रूस देश से ली हैं।  ...




0 comments