Wednesday, March 11, 2020

भारत के प्रमुख मंदिर और उनके संस्थापक की जानकारी | FAMOUS TEMPLE IN INDIA & FOUNDER | HINDI

                     भारतीय सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक मानी जाती हैं। भारत को हिन्दू, बौद्ध, जैन, और सिख आदि धर्मों के उत्पति स्थल के रूप में भी जाना जाता रहा है। इन्ही धर्मों से सम्बंधित भारत में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जिनकी वास्तुकला देखते ही बनती हैं। परीक्षा के दृष्टि से इन मंदिरों से प्रश्न पूछे जाते रहे है। इसलिए यहाँ प्रस्तुत है कुछ खास मंदिरों की संक्षिप्त जानकारी।  तो चलिए आज मैं विनय आपको अपने इस आर्टिकल में दर्शन करता हूँ  भारत के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के। 



 वृद्धेश्वर मंदिर (विश्व विरासत स्थल) 👇
  • इस मंदिर का निर्माण 1003 -1010 AD के बीच हुआ ।
  • यह मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में स्थित है।
  • इस मंदिर का प्रमुख देवता भगवान शिव है।
  • इस मंदिर का निर्माण चोल शासक प्रथम राजा राज चोल ने करवाया था।
 काशी विश्वनाथ मंदिर👇
  • इस मंदिर का निर्माण 1780 में हुआ।
  • यह मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है।
  • इस मंदिर का प्रमुख देवता भगवान शिव है।
  • इस मंदिर का निर्माण मराठा शासक इंदौर की अहिल्याबाई होल्कर के द्वारा कराया गया।
 रामेश्वरम मंदिर (श्री रामनाथ स्वामी मंदिर)👇
  • इस मंदिर का निर्माण 12 वीं शताब्दी में हुआ है।
  • यह मंदिर तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित है।
  • इस मंदिर का मुख्य देवता भगवान शिव है
  • इस मंदिर का निर्माण पांड्या राजवंश में हुआ है।
 सूर्य मंदिर (black pagoda) 👇
  • इस मंदिर का निर्माण 1238 से 1264 के बीच हुआ।
  • यह मंदिर उड़ीसा के कोणार्क में स्थित है।
  • इस मंदिर का मुख्य देवता सूर्य देव है।
  • इस मंदिर का निर्माण पूर्वी गंगा राजवंश के नरसिंह देव प्रथम ने कराया था।
 गांगेयकोंडा चोलीश्वरम मंदिर (विरासत)👇
  • इस मंदिर का निर्माण 1035 एडी में हुआ है।
  • यह मंदिर तमिलनाडु गांगेयकोंडा चोलीश्वरम में स्थित है।
  • इस मंदिर का मुख्य देवता भगवान शिव है।
  • इस मंदिर का निर्माण राजेंद्र चोल प्रथम के द्वारा करवाया गया।
 एरावत ईश्वर मंदिर (विश्व विरासत स्थल)👇
  • इस मंदिर का निर्माण 12 वीं शताब्दी में हुआ है।
  • यह मंदिर तमिलनाडु के दारा सुरम में स्थित है।
  • इस मंदिर का मुख्य देवता भगवान शिव है।
  • इस मंदिर का निर्माण राजा राज चोल द्वितीय ने करवाया था।
 हजारा राम मंदिर (विश्व विरासत स्थल)👇
  • इस मंदिर का निर्माण 15 वी शताब्दी में हुआ है।
  • यह मंदिर हंपी कर्नाटक में स्थित है।
  • मंदिर का मुख्य देवता भगवान राम है।
  • इस मंदिर का निर्माण कृष्णदेव राय ने कराया था।
 विरुपाक्ष मंदिर (विश्व विरासत स्थल)👇
  • यह मंदिर कर्नाटक के पटकल में स्थित है तथा भगवान शिव को समर्पित है।
  • इस मंदिर का निर्माण सातवीं और आठवीं शताब्दी में चालुक्य वंश के शासकों द्वारा कराया गया।
 स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) 👇
  • यह मंदिर पंजाब के अमृतसर में स्थित है जो गुरु ग्रंथ साहिब को समर्पित है।
  • इस मंदिर का निर्माण दिसंबर 1585 में श्री गुरु अर्जुन देव के द्वारा कराया गया।
 जगन्नाथ मंदिर👇
  • यह मंदिर उड़ीसा के पुरी में स्थित है जो भगवान जगन्नाथ (श्री कृष्ण) को समर्पित है।
  • इस मंदिर का निर्माण गंगा वंश के शासक राजा अनंतवर्मन चेडगंग के द्वारा 12वीं शताब्दी में कराया गया था।
 कैलाश मंदिर👇
  • यह मंदिर महाराष्ट्र के एलोरा में स्थित है जो भगवान शिव को समर्पित है।
  • इस मंदिर का निर्माण आठवीं शताब्दी में राष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम के द्वारा कराया गया था।
 महाबलेश्वर मंदिर👇
  • यह मंदिर महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में स्थित है जो भगवान शिव को समर्पित है।
  • इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में चंदा राव मोर वंश के द्वारा किया गया।
 मीनाक्षी मंदिर👇
  • यह मंदिर तमिलनाडु के मदुरई में स्थित है इसकी प्रमुख देवी मीनाक्षी (पार्वती) है।
  • इस मंदिर का निर्माण 70 वीं शताब्दी में तिरुमाला नायक के द्वारा कराया गया है।
 शोर मंदिर 👇
  • यह मंदिर महाबलीपुरम तमिलनाडु में स्थित है इस मंदिर का मुख्य देवता भगवान विष्णु है।
  • मंदिर का निर्माण 700 से 728 एडी के बीच नरसिंह वर्मन द्वितीय पल्लव वंश के शासक ने कराया।
 सोमनाथ मंदिर👇
  • मंदिर प्रभास पाटन, सोमनाथ गुजरात में स्थित है (मुख्य देवता शिव)
  • इस मंदिर का निर्माण 1297 में राजा भीम और मालवा के राजा भोज के द्वारा कराया गया था।
 अमरनाथ मंदिर👇
  • यह मंदिर जम्मू कश्मीर में स्थित है तथा भगवान शिव को समर्पित है।
  • इस मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में रानी सूरमाटी के द्वारा करवाया गया था।
 कामाख्या मंदिर👇
  • माँ कामख्या देवी का यह मंदिर गुवाहटी असम में स्थित हैं।  
  • इस मंदिर का निर्माण मल्लेछ वंश ने 8th-17th शताब्दी बीच करवाया।

0 comments