Sunday, March 29, 2020

EVERYTHING ABOUT TENNIS | TENNIS FACT | HINDI

टेनिस की शुरुआत जहां तक सवाल है यह गेंद के खेल से मानी जा सकती है। प्राचीन मिस्र से यह खेल आठवीं शताब्दी में यूरोप पहुंचा और ईसाई मठों में लोकप्रिय हुआ। 12वीं 13वीं शताब्दी तक यह मठों से बाहर निकला। लेकिन जिस रूप में हम टेनिस को आज जानते हैं वह इंग्लैंड में शुरू हुआ था। नमस्कार मैं हूँ  विनय
और आज का टॉपिक हैं टेनिस के बारे में। इस लेख को प्रतियोगिता परीक्षाओं को मध्य नजर रखते हुए तैयार किया गया है। 

16 वीं, 17वीं और 18वीं शताब्दी में राजाओं और सामान्य वर्ग में बहुत प्रचलित हुआ। फ्रांसीसी खेल प्रारंभ करते समय 'जमदमर' चिल्लाते थे जिसका मतलब होता है खेलो। शायद यही इसका नाम टेनिस पड़ा। इसे हथेली का खेल भी कहा जाता है। मेजर हैरी जेम और आग्युरो पिरेरा ने इस खेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंग्लैंड के मेजर वाल्टर कलाप्टन विंगफील्ड ने 1873 में आधुनिक टेनिस का स्वरूप निश्चित किया और उसे लॉन टेनिस नाम दिया। इस खेल के चार प्रतिष्ठित टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन, विंबलडन ओपन, ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन को मिलाकर ग्रैंड स्लैम कहा जाता है। टेनिस में ग्रैंड स्लैम शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम न्यूयॉर्क टाइम्स के लेखक जॉन किरण ने किया था।

 Important Fact about Tennis 

पहला टेनिस टूर्नामेंट 1884 में आयोजित किया गया था।
पहली विंबलडन प्रतियोगिता लंदन में अट्ठारह सौ सतासी में हुई।
पहला अमेरिकी ओपन 1881  में ही अमेरिका के रोड आइलैंड में हुआ।
पहला फ्रेंच ओपन 1891 में हुआ। 
पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन 1905 में हुआ।
वर्ष 1900 से डेविस कप की शुरुआत हुई।
1896 से 1924 तक यह  ओलंपिक में शामिल रहा फिर बंद हो गया।
1988 में इसे पुनः ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया।

टेबल टेनिस` में इस्तेमाल की जाने वाली गेंद सफेद रंग की और सेल्यूलॉयड होती है। यह अंदर खाली है और व्यास में लगभग 1.5 इंच है। गेंद का वजन लगभग 0.088 औंस (2.5 ग्राम) है।

फ्रांस में जब टेनिस का खेल लोकप्रिय हो रहा था, तब स्‍कोरबोर्ड पर लिखा जाने वाला शून्‍य किसी अंडे की तरह दिखाई देता था जिसे फ्रेंच में 'लफ' कहा जाता है। जब टेनिस अमेरिका के लोगों ने सीखा तो उन्‍होंने अपनी सहज प्रवृत्‍ति के अनुसार इसे 'लव' के रूप में उच्‍चारित किया।

 टेनिस के चार प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इस प्रकार हैं 

ऑस्ट्रेलियन ओपन 
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन जनवरी माह में खेला जाता हैं। 
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में होता हैं। 
  • यह हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।
फ्रेंच ओपन 
  • फ्रेंच ओपन मई-जून माह में खेला जाता हैं। 
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन फ़्रांस के पेरिस शहर में होता है। 
  • यह क्ले कोर्ट पर खेला जाता है।
विंबलडन ओपन 
  • विंबलडन ओपन जून-जुलाई में खेला जाता हैं। 
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन ब्रिटैन के लंदन शहर में होता है। 
  • यह ग्रास कोर्ट पर खेला जाता है। 
यूएस ओपन 
  • यूएस ओपन अगस्त सितंबर में खेला जाता हैं। 
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन USA के न्यूयॉर्क शहर में होता है। 
  • इसे हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।

What's New 

0 comments