Saturday, April 18, 2020

दुनिया का सबसे आमिर खेल निकाय | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) | HINDI

आज हम दुनिया के सबसे आमिर खेल निकाय के बारे में पढ़ेंगे जो अपने देश की सरकार पर भी निर्भर नहीं हैं।  जी हाँ मैं BCCI  (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की ही बात कर रहा हूँ। यह लेख प्रतियोगीता परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया हैं। नमस्कार में हूँ विनय चलिए कुछ नया सीखते हैं। 

मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद में क्या अंतर होता है | Cabinet And The Counci...

मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद में क्या अंतर होता है | CABINET AND THE COUNCI...


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारत में क्रिकेट के विकास के लिए एक राष्ट्रीय प्रबंधकीय निकाय (National Governing Body) है। बीसीसीआई का निर्माण दिसंबर 1928 में तमिलनाडु सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत एक 'सोसाइटी' के रूप में हुआ था। BCCI का मुख्यालय मुंबई में है।
बीसीसीआई भारत का सबसे अमीर खेल निकाय और दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। बीसीसीआई अपने वित्त के लिए भारत सरकार पर निर्भर नहीं है। अतः BCC
 एक सरकारी बॉडी नहीं है।

बीसीसीआई का अपना संविधान है जिसमें बोर्ड के सुचारु संचालन और खिलाड़ियों और प्रशासकों के लिए नियमों और दिशा निर्देशों के बारे में बताया गया है।

ओप्पो भारतीय क्रिकेट टीम का स्पोंसर है जिसनें यह अधिकार 1,079 करोड़ की लागत से पांच साल की अवधि के लिए खरीदे हैं। जबकि टीम के आधिकारिक ‘किट’ के प्रायोजन अधिकार 2016 से 2020 तक 5 वर्षों के लिए 370 करोड़ में “नाइक” कंपनी को दिए गये हैं।

 आइये अब BCCI के बारे में रोचक तथ्यों को जानते हैं 

  • BCCI का 'लोगो' अंग्रेजों द्वारा शुरू किये गये एक आवर्ड 'Order of the Star of India' से लिया गया है।
  •  BCCI का मुख्यालय वानखेड़े स्टेडियम, चर्चगेट, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में है।
  • भारतीय क्रिकेट टीम का प्रायोजक ओप्पो है, जिसका टाइटल प्रायोजक पेटीएम है, ‘किट’ प्रायोजक नाइक है, जबकि आधिकारिक साझेदार हैं; पेप्सी, हुंडई, जनलक्ष्मी हैं और आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स हैं।
  • BCCI का अपना संविधान है जिसमें खिलाड़ियों और प्रशासकों के लिए नियमों और निर्देशों को बताया गया है।
  • BCCI की ऑपरेटिंग आय 10,000 करोड़ (US $ 1.4 बिलियन) (FY 2017-18) है।
  • BCCI को ICC से मान्यता प्राप्त है जबकि यह एशियाई क्रिकेट परिषद से भी क्षेत्रीय जुड़ाव रखता है।
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का सर्वोच्च पद है, जो भारत में क्रिकेट के लिए जिम्मेदार संस्था है।
  • वर्तमान में सौरव गांगुली  BCCI अध्यक्ष हैं और जय शाह सचिव हैं।

 भारतीय क्रिकेट टीम का सहायक स्टाफ है 

  • मुख्य कोच -  रवि शास्त्री
  • बल्लेबाजी कोच -  विक्रम राठौड़
  • बॉलिंग कोच -  भरत अरुण
  • क्षेत्ररक्षण कोच -  रामकृष्णन श्रीधर
  • महिला टीम के कोच- वोर्केरी रमन
  • प्रबंधक - सुनील सुब्रमण्यम (भारत)
  • ट्रेनर - बसु शंकर (भारत)
  • फिजियो -  पैट्रिक फरहार्ट (ऑस्ट्रेलिया)
  • चीफ सिलेक्टर: एमएसके प्रसाद

 बीसीसीआई निम्नलिखित घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है 

  •  इंडियन प्रीमियर लीग
  • रणजी ट्रॉफी
  • दलीप ट्रॉफी
  • देवधर ट्रॉफी
  • BCCI कॉर्पोरेट ट्रॉफी
  • विजय हजारे ट्रॉफी
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
  • ईरानी कप
  • NKP साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी
  • सीनियर महिला वन डे लीग
  • सीनियर महिला टी 20 लीग

0 comments