Monday, April 6, 2020

स्थगन प्रस्ताव | Adjournment Motion

संसदीय प्रक्रिया  को समझने के लिए कुछ संसदीय शब्दावली को समझना अति आवश्यक हैं।  इन शब्दावलीयों  को समझने की लिए आज का आर्टिक्ल प्रतियोगिता परीक्षा को मध्य नजर रखते हुए तैयार किया गया हैं।  जिसमे हम आज स्थगन प्रस्ताव | Adjournment Motion को चर्चा का विषय बनाते हुए पढ़ेंगे। नमस्कार मैं हूँ विनय चलिए कुछ नया सीखते हैं। 




संसदीय समितियां | सदस्यों की संख्या | उनके कार्यसंसद अपने उत्तरदायित्व को निभाने के लिए अनेक समितियों की सहायता लेती है। यह समितियां सरकार की गतिविधियों पर निरंतर तथा प्रभावी रूप से ...

 स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) 

स्थगन प्रस्ताव का प्रयोग सदन का ध्यान किसी ऐसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक महत्व की घटना की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जाता है जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। स्थगन प्रस्ताव कोई भी सदस्य प्रस्तुत कर सकता है परंतु यदि 50 सदस्य उसका समर्थन करते हैं तो स्पीकर प्रस्ताव स्वीकार कर लेता। स्थगन प्रस्ताव का नोटिस संसद की बैठक प्रारंभ होने से पूर्व दिया जाना चाहिए।यहां यह स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि स्पीकर स्थगन प्रस्ताव तभी स्वीकार करता है जब मामला किसी विशेष जनहित से संबंधित हो तथा उसका तथ्यात्मक आधार हो। सामान्य मामलों, जैसे कि देश की राजनीतिक स्थिति, रेल दुर्घटना, मील का बंद होना, अंतर्राष्ट्रीय स्थिति इत्यादि, मैं स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाता।
Also Read :


0 comments