Thursday, April 23, 2020

GMT परिभाषा | अर्थ | GREENWICH MEAN TIME | HINDI

जीएमटी मतलब ग्रीनविच मीन टाइम ग्रीनविच लंदन के पास एक स्थान है। जहां के स्थानीय समय को लगभग पूरे विश्व में मानक समय के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि किसी समय अंग्रेजों का विश्व के बड़े भूभाग पर कब्जा था। पूरे विश्व में स्थानीय समय को (GMT +) या (GMT -) से दिखाया जाता है। आज के इस लेख में हम इसी जीएमटी के बारे में चर्चा करेंगे।  नमस्कार मैं हूँ विनय चलिए कुछ नया सीखते हैं। 


FULL FORM OF GMT :Greenwich Mean Time

ग्रीनविच मीन टाइम या जीएमटी के आधार पर ही दुनिया में समय का आकलन किया जाता है। ग्रीनविच मीन टाइम या औसत समय का मतलब पृथ्वी का 24 घंटे में अपनी धुरी पर घूमने के लिए लिया जाने वाला समय।ग्रीनविच गांव जिसके आधार पर ग्रीनविच समय की बुनियाद रखी गई है पृथ्वी के समय मानचित्र के बीचो-बीच इंग्लैंड में स्थित है।

हालांकि जीएमटी को 1 जनवरी 1972 को एटॉमिक टाइम से बदल दिया गया था जो सेकंड के हजार लाख में हिस्से का भी हिसाब रखता है। इसका कारण था कि पृथ्वी की दूरी एक ही रफ्तार पर नहीं रहती और वह अपनी कक्षा में घूमने में कभी ज्यादा तो कभी कम समय लेती है। एटॉमिक घड़ियों पर आधारित समय को ऑर्डिनेटर यूनिवर्सल टाइम (यूटीसी) भी कहा जाता है। इसके बावजूद जीएमटी के आधार पर ही दुनिया में समय का आकलन किया जाता है। जीएमटी को जुलू टाइम भी कहा जाता है।

स्वयं इंग्लैंड में जीएमटी का इस्तेमाल आधिकारिक तौर पर सर्दियों मैं ही होता है। गर्मियों में यहां ब्रिटिश समरटाइम इस्तेमाल किया जाता है। जीएमटी पश्चिमी यूरोप के समय के बराबर ही है। ऐतिहासिक तौर पर जीएमटी को दो भिन्न मानकों का आधार बनाया गया था।1925 से पहले की खगोलीय विधि में दोपहर 12:00 बजे के समय को शुन्य काल कहा जाता था। जबकि उसी समय आम जनजीवन में रात्रि 12:00 बजे को शुन्य काल माना जाता था।

बाद में रात्रि समय को भी खगोलीय और आम जनजीवन के तौर पर मान्यता मिली थी। तीन के बजाय यूनिवर्सल टाइम (यूटी) या यूटीसी मैं इस तरह का कोई द्वंद्व नहीं है। दोनों मानक समय में रात्रि 12:00 बजे को ही कहा जाता है।
👉 LEAVE COMMENTS 

0 comments