Friday, April 24, 2020

IST – India Standard Time (Time Zone Abbreviation) | भारतीय मानक समय

पृथ्वी को 24 टाइम जोन में बांटा जाता है। जो एक दूसरे टाइम जोन से 1 घंटे के अंतराल पर होते हैं।  ऐसा माना जाता है कि पृथ्वी गोल है तो पृथ्वी अपने कक्ष पर 24 घंटे में 360 डिग्री घूमती है।  इसका यह मतलब हुआ कि जब पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है तो प्रति घंटे में पृथ्वी पर 15 डिग्री रेखांश बदल जाती है। आज हम इस लेख में भारतीय मानक समय के बारे में चर्चा कर रहे हैं। नमस्कार मैं हूँ विनय चलिए कुछ नया सीखते हैं। 


GMT परिभाषा | अर्थ | GREENWICH MEAN TIME | HINDI

GMT परिभाषा | अर्थ | GREENWICH MEAN TIME | HINDI

जीएमटी मतलब ग्रीनविच मीन टाइम ग्रीनविच लंदन के पास एक स्थान है। जहां के स्थानीय समय को लगभग पूरे विश्व में मानक समय के रूप में इस्तेमाल कि...

 मानक समय कैसे निकालते हैं 

जब सूर्य ग्रीनविच यमोतर ( मेरिडियन) रेखा के ऊपर से तो होता है। तब उस समय ग्रीनविच में दोपहर 12:00 बजे का समय होगा। उसके बाद सूर्य ग्रीनविच यमोतर से पश्चिम की तरफ जितना खिसकता जाएगा उसमें एक अंश के अनुसार समय बढ़ता जाएगा एक अंश बराबर है 4 मिनट के इस प्रकार निर्धारित समय ग्रीनविच औसत समय कहा जाएगा ।

 भारत का मानक देशांतर क्या है 

भारत में  82°30' पूर्वी देशांतर जोकि इलाहाबाद के निकट नैनी से गुजरती है के समय को मानक समय माना जाता है।  भारत का मानक GMT  से  82°30' पूर्व है जिसका अर्थ है कि हमारा मानक समय ग्रीनविच के मानक समय से 5:30 घंटे आगे है अर्थात इंग्लैंड में जब 12:00 बजने का समय होता है तब भारत में शाम के 5:30 बजे होते हैं।

 भारतीय मानक समय की स्थापना 

भारतीय मानक समय की स्थापना 1 सितंबर 1947 को की गई थी समय के इस पैमाने को नापने का अर्थ भारतीय समय की अंतर्राष्ट्रीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से तुलना करना।

 मानक याम्योत्तर रेखा क्या है 

मानक समय वह समय है जो किसी देश या विस्तृत भू-भाग के लोगों के व्यवहार के लिए स्वीकृत होता है । यह उस देश के स्वीकृत मानक याम्योत्तर के लिए स्थानीय मध्य समय होता है। देशांतर रेखा को भारत मानक याम्योत्तर (मानक देशांतर) माना जाता है-   82°30' देशांतर रेखा

 मानक समय रेखा भारत के कितने राज्यों से गुजरती है 

मानक समय रेखा भारत के 5 राज्यों से गुजरती है

  • उत्तर प्रदेश 
  • मध्य प्रदेश 
  • छत्तीसगढ़ 
  • उड़ीसा 
  • आंध्र प्रदेश

0 comments