Friday, April 3, 2020

निंदा प्रस्ताव | Censure Motion | Hindi

संसदीय प्रक्रिया  को समझने के लिए कुछ संसदीय शब्दावली को समझना अति आवश्यक हैं।  इन शब्दावलीयों  को समझने की लिए आज का आर्टिक्ल प्रतियोगिता परीक्षा को मध्य नजर रखते हुए तैयार किया गया हैं।  जिसमे हम आज निंदा प्रस्ताव (Censure Motion) को चर्चा का विषय बनाते हुए पढ़ेंगे। नमस्कार मैं हूँ विनय चलिए कुछ नया सीखते हैं।  



संसदीय शब्दावली | PARLIAMENTARY TERM | संसदीय नियम

संसदीय शब्दावली | PARLIAMENTARY TERM | संसदीय नियम

संसदीय प्रक्रिया  को समझने के लिए आज कुछ संसदीय शब्दावली को समझना अति आवश्यक हैं।  इन सभी शब्दावली को समझने की लिए आज का आर्टिक्ल प्रतियो...

 निंदा प्रस्ताव  / Censure Motion 

निंदा प्रस्ताव सरकार की नीतियों तथा कार्यों की निंदा करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया जाता है। यह अविश्वास प्रस्ताव से भिन्न है क्योंकि इसमें सरकार के विरुद्ध निश्चित आरोप लगाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त अविश्वास प्रस्ताव जोकि केवल मंत्री परिषद के विरुद्ध प्रस्तुत किया जाता है वही निंदा प्रस्ताव किसी एक मंत्री तथा मंत्रियों के समूह के विरुद्ध उसकी असफलता अथवा नीति पर कार्य न कर पाने के लिए प्रस्तुत किया जाता है। प्रस्ताव में निंदा के कारणों का स्पष्ट तथा संक्षिप्त रिकॉर्ड दिया जाना चाहिए। तथा इसका समर्थन कम से कम 50 सदस्यों द्वारा किया जाना चाहिए। यह निर्णय करने का अधिकार की प्रस्ताव ठीक है अथवा नहीं स्पीकर को दिया गया है। यदि अध्यक्ष निंदा प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता है तो यह सरकार की इच्छा पर निर्भर करता है कि वह इस पर विचार के लिए समय दें तथा तिथि निश्चित करें।यदि यह प्रस्ताव लोकसभा द्वारा पारित कर दिया जाता है तो मंत्री परिषद को अपना त्यागपत्र देना पड़ता है।

Also Read :





0 comments