Thursday, April 2, 2020

Nobel Prize | Definition, History, Winners, & Facts |

19 वी सदी का एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक जिसका जन्म 21 अक्टूबर 1835 को स्वीडन में हुआ था। इन्होंने डायनामाइट तथा बैलेसटाइट नामक दो विस्फोटकों का निर्माण किया। और 10 दिसंबर 1896 को विस्फोटक के परीक्षण की समय इनकी मृत्यु हो जाती है। इसी प्रसिद्ध वैज्ञानिक के नाम से विश्व का सबसे बड़ा प्रतिष्ठित पुरस्कार नोबल पुरस्कार दिया जाता है। जी हां आज हम विश्व के सबसे बड़े प्रतिष्ठित पुरस्कार नोबेल पुरस्कार के बारे में चर्चा करेंगे।  नमस्कार मैं हूं विनय चलिए कुछ नया सीखते हैं।




 नोबेल पुरस्कार शुरू क्यों हुआ? 

विश्व में शांति स्थापित करने और मानव विकास के लिए अल्फ्रेड नोबेल ने यह पुरस्कार स्थापित किए और चूंकि वे खुद एक वैज्ञानिक थे इसलिए विज्ञान के क्षेत्र में भी नोबेल शुरू हुआ। मृत्यु के 1 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी वसीयत लिखी थी। जिसमें उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति से एक कोष बनाकर उससे पुरस्कार देने की बात कही थी।
UNESCO | UNESCO INDIA | DEFINITION, HISTORY, MEMBERS & FACTS | HINDI युद्ध से होने वाली तबाही को रोकने के लिए एक संगठन का निर्माण करना जरूरी ...

 10 दिसंबर को ही क्यों दिए जाते हैं? 

क्योंकि 10 दिसंबर 1896 को अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु हुई थी और हर साल 10 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। 

 नामांकन एवं चयन प्रक्रिया 

जिस वर्ष यह पुरस्कार दिए जाते हैं उसी वर्ष 31 जनवरी तक नामांकन हर हालत में भेजना होता है स्वयं किया गया नामांकन अस्वीकृत किया जाता है । केवल जीवित व्यक्ति ही इसके उम्मीदवार हो सकते हैं।इसके बाद चयन प्रक्रिया शुरू होती है और चुने हुए व्यक्तियों की सूची उस क्षेत्र के विशेषज्ञ के पास भेजी जाती है। विशेषज्ञ की रिपोर्ट के बाद समिति अपनी रिपोर्ट तैयार करती है और उससे संस्थान के पास भेज देती है। विभिन्न विषयों के लिए इन पुरस्कारों का चयन निम्न संस्थाएं करती हैं-
  1. भौतिकी एवं रसायन शास्त्र के लिए पुरस्कारों का चयन स्वीड्स रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस के द्वारा किया जाता है।
  2. चिकित्सा के लिए पुरस्कार कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट दवारा किया जाता है।
  3. शांति और अर्थशास्त्र के लिए पुरस्कार नर्व्यन नोबेल समिति द्वारा किया जाता है।
  4. साहित्य के लिए पुरस्कार स्वीडिश एकेडेमी द्वारा किया जाता है।
यह पुरस्कार वर्तमान में छह विषयों में ही दिया जाता है। वैसे पुरस्कारों को प्रारंभ करते समय गणित में भी इन पुरस्कारों को दिए जाने का सुझाव आया था।  लेकिन यह कहकर इसे अस्वीकार कर दिया गया कि इन पुरस्कारों को उसी क्षेत्र में दिया जाए जिसमें व्यवहारिक रूप से मानव का कल्याण होता है।

 रोचक तथ्य 

अब तक के 4 लोग ही दो बार नोबेल पुरस्कार जीत पाए हैं।
  • मैडम क्यूरी :1903 में रेडियो सक्रियता की खोज के लिए और 1911 में शुद्ध रेडियम के निष्कर्षण के लिए इन्हें दो बार नोबेल प्राइज दिया जा चुका है।   
  • लिनस पोलिंग (Linus pauling) : 1954 में हाइब्रिडाइज्ड कक्षीय सिद्धांत के लिए और 1962 में नाभिकीय परीक्षण निषेध संधि एक्टिविज्म के लिए इन्हें भी दो बार नोबेल प्राइज दिया जा चुका है।  
  • जॉन बरडीन (John burden) : 1956 में ट्रांजिस्टर के अविष्कार के लिए और 1972 में अति चालकता के सिद्धांत के लिए इन्हें भी दो बार नोबेल प्राइज दिया जा चुका है। 
  • फ्रेडरिक सेंगर : 1958 में इंसुलिन मॉलिक्यूल की संरचना के लिए और 1980 में वायरस की न्यूक्लियोटाइड की सीक्वेंसिंग के लिए इन्हें भी दो बार नोबेल प्राइज मिला।
  •  सबसे ज्यादा बार नोबेल पुरस्कार इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस को मिला है।  (तीन बार)
  • सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसफज़ई  (17) रही है। जबकि इससे पहले सबसे कम उम्र का नोबेल पुरस्कार लॉरेंस ब्रैग (25)को दिया गया था।
  • सबसे अधिक उम्र में नोबेल पुरस्कार विजेता लियोनिद हरक्विज (90/2007)।
  • महात्मा गांधी को शांति नोबेल पुरस्कार के लिए पांच बार नामित किया गया ( 1937, 1938, 1939, 1947 और 1948) पर एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया।यह भी कहा जाता है कि 1948 में उनको नोबेल देने का निर्णय ले लिया गया था पर उस वर्ष उनकी हत्या कर दिए जाने के कारण उन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया गया।
  • मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए नामांकन नहीं किया जा सकता । इसकी आलोचना भी होती है कि योग्य व्यक्ति कई बार इससे वंचित रह जाते हैं। 1974 में नियम बना दिया गया कि मरणोपरांत किसी को भी यह पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।
  • अब तक मरणोपरांत दो व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है- एरी एक्स्ल (1931) और डैग हेमरसोल्ड (1961)
  • रसायन का प्रथम नोबेल पुरस्कार- जेकोबस हेनरिक्स वैंट हाफ 
  • भौतिक शास्त्र का प्रथम नोबेल पुरस्कार- विल्लहम कॉनरैड रोटजैन
  • चिकित्सा का प्रथम नोबेल पुरस्कार- एमिल एडोल्फ वॉन बहरीन
  • साहित्य का प्रथम नोबेल पुरस्कार - सली प्रूडोम
  • शांति का प्रथम नोबेल पुरस्कार - हेनरी डुनेंट 
  • इकोनॉमिक्स का प्रथम नोबेल पुरस्कार - रगणार फ्रिस्क और जान टीनबेर्गेन 

 नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय 


  • रविंद्र नाथ टैगोर : इन्हें 1913 में इनकी पुस्तक गीतांजलि के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • सीवी रमन : इन्हें 1930 में इनकी खोज रमन प्रभाव के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया
  • हरगोविंद खुराना : इन्हें 1968 में कृत्रिम जीन के संश्लेषण के लिए चिकित्सा का नोबेल दिया गया।
  • मदर टेरेसा : इन्हें 1979 में इनके समाजसेवी संबंधी कार्यों के लिए शांति का नोबेल दिया गया।(अभारतिया)
  • सुब्रमण्यम चंद्रशेखर : इन्हें 1983 में इनकी खोज चंद्रशेखर सीमा के लिए भौतिकी का नोबेल दिया गया।
  • अमर्त्य सेन : इन्हें 1998 में कल्याणकारी अर्थशास्त्र (welfare economics) के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • वीएस नायपॉल : इन्हें 2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।(भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक) 
  • आरके पचौरी : इन्हें 2007 में शांति का नोबेल मिला।
  • वेंकटरमन रामकृष्णन: इन्हें वर्ष 2009 में रसायन विज्ञान का नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • कैलाश सत्यार्थी : इन्हें वर्ष 2014 में बचपन बचाओ आंदोलन के लिए शांति का नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ। 

5 comments

Unknown said...

Nice sir

VINAY SIR said...

thanx dear

Unknown said...

Nyc sir

Unknown said...

बहुत अच्छा सर और आपका ढेर सारा धन्यवाद सर हमे हर रोज कर्रेंट अफेयर से अवगत करवाने के लिए 🙏

Unknown said...

Nyc sir