Friday, April 3, 2020

जानिए क्या होता है संसद में प्रश्नकाल | QUESTION HOUR

संसदीय प्रक्रिया  को समझने के लिए कुछ संसदीय शब्दावली को समझना अति आवश्यक हैं।  इन शब्दावलीयों  को समझने की लिए आज का आर्टिक्ल प्रतियोगिता परीक्षा को मध्य नजर रखते हुए तैयार किया गया हैं।  जिसमे हम आज प्रश्नकाल (Question Hour) को चर्चा का विषय बनाते हुए पढ़ेंगे। नमस्कार मैं हूँ विनय चलिए कुछ नया सीखते हैं।  





संसदीय शब्दावली | PARLIAMENTARY TERM | संसदीय नियम

संसदीय शब्दावली | PARLIAMENTARY TERM | संसदीय नियम

संसदीय प्रक्रिया  को समझने के लिए आज कुछ संसदीय शब्दावली को समझना अति आवश्यक हैं।  इन सभी शब्दावली को समझने की लिए आज का आर्टिक्ल प्रतियो...

 प्रश्नकाल (Question Hour) 

संसद के दोनों सदनों की प्रत्येक बैठक का प्रथम घंटा प्रश्न पूछने तथा उनका उत्तर देने के लिए सुरक्षित है। इसे प्रचलित भाषा में प्रश्नकाल का नाम दिया गया है। इस घंटे में सरकार से संबंधित मामले तथा देश के प्रमुख समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान खींचा जाता है। ऐसा दो कारणों से किया जाता है - समस्या के समाधान तथा प्रशासन की त्रुटियों को उजागर करने के लिए। प्राइम मंत्रियों से तीन प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं - सितारे वाले, बिना सितारे वाले, तथा अल्पकालिक प्रशन। सितारे वाले प्रश्नों का उत्तर सदन में मौखिक रूप से दिया जाता है। ऐसी प्रश्नों पर प्राय एक सितारे का चिन्ह होता है। इस प्रकार के प्रश्नों के उत्तर में सदस्य पूरक प्रश्न भी पूछ सकते हैं। बिना सितारे के प्रश्नों पर सितारे का चिन्ह नहीं होता। इस प्रकार के प्रश्नों का उत्तर लिखित रूप में दिया जाता है। स्वाभाविक है कि इस प्रकार के प्रश्नों के पूरक प्रश्न नहीं पूछे जा सकते।छोटी अवधि के प्रश्न प्राय ऐसे विषयों पर पूछे जाते हैं जो सार्वजनिक महत्व के हैं। इस प्रकार के प्रश्नों के लिए अन्य प्रकार के प्रश्नों की भांति 10 दिन का नोटिस नहीं देना पड़ता।
Also Read :




0 comments