Sunday, May 17, 2020

17 MAY | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

इस लेख में प्रमुख समाचार पत्रों, जैसे द हिन्दू , इंडियन एक्सप्रेस, लाइव मिंट, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रतिदिन प्रकाशित समाचारों को करंट अफेयर्स की फोरम में प्रस्तुत किया गया हैं। क्योंकि आप के लिए  SSC \ UPSC  की तैयारी के दौरान 2 से 3 घंटे समाचार पत्रों को दे पाना मुश्किल हो जाता हैं।  इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए मैं विनय यहाँ आपको डेली करंट अफेयर्स फैक्ट के साथ उपलब्ध करवाता रहूँगा। ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्त्वपूर्ण खबर छूटने न पाए। मैंने उन्हें बहुत कुशलता से व्यवस्थित किया हैं जिससे आपका समय बचेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। आपको बस हर रोज मेरे ब्लॉग पर आने की जरूरत हैं। आशा है की आप यहाँ की यात्रा पसंद करेंगे। ....... 



16 MAY | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

16 MAY | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

इस लेख में प्रमुख समाचार पत्रों, जैसे द हिन्दू , इंडियन एक्सप्रेस, लाइव मिंट, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रतिदिन प्रकाशित समाचारों को करंट अफेयर...
WHAT IS OCEAN | SEA | BAY | GULF | Difference between Ocean and Sea |Bay...

WHAT IS OCEAN | SEA | BAY | GULF | DIFFERENCE BETWEEN OCEAN AND SEA |BAY...



 इंटरनेशनल डे ऑफ लाईट  

अंतर्राष्ट्रीय लाइट डे 16 मई को इस अवसर के लिए चुना गया था। क्योंकि यह भौतिकी विज्ञान और इंजीनियर थियोडोर मैमन द्वारा 1960 में लेजर के पहले सफल संचालन की वर्षगांठ का प्रतीक है।और हम हर साल 16 मई को अंतर्राष्ट्रीय लाइक डे मनाते आ रहे हैं।

 सशस्त्र सेना दिवस  

हर साल मई महीने के तीसरे शनिवार को यूएस आर्म्ड फोर्स डे यानी अमेरिकी सशस्त्र सेना दिवस मनाया जाता है। इस साल यह 16 मई को मनाया गया। यह दिन अमेरिकी सशस्त्र बल में सेवा करने वाले पुरुषों और महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन दवारा सशस्त्र सेना दिवस को शुरू करने का प्रयास किया गया था।31 अगस्त 1949 को रक्षा सचिव लुई जॉनसन ने अलग-अलग सेना नौसेना मरीन कॉर्प्स अमेरिकी तटरक्षक बल और वायु सेना के दिनों का आपस में तालमेल बढ़ाने के रूप में सशस्त्र सेना दिवस मनाने की घोषणा की और पहला सशस्त्र सेना दिवस 20 मई 1950 को मनाया गया।

 अनिसुजमान का निधन  

पदम भूषण से सम्मानित बांग्लादेश के मशहूर लेखक प्रोफेसर अनिसुजमान  का ढाका के सेना अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी दो बेटियां और एक बेटा है।

 राज्य दिवस 

16 मई 2020 को सिक्किम ने अपना 45 वां राज्य दिवस मनाया। प्रतिवर्ष 16 मई को सिक्किम अपना राज्य दिवस मनाता है क्योंकि 1975 में इसी दिन वह राज्य अस्तित्व में आया था।
1947 में भारत के स्वतंत्र होने के बाद सिक्किम ने भारत के साथ रक्षा का दर्जा प्राप्त करना जारी रखा।हालांकि 1973 में राज्य में शाही विरोधी दंगे हुए। अतः1975 में सम्राट को पदच्युत कर दिया गया एक जनमत संग्रह के द्वारा यह भारत में शामिल हो गया।

 देवेश राय का निधन  

लेखक के रूप में पांच दशक लिखने वाले दिग्गज बंगाली लेखक देवेश रॉय का निधन हो गया। उन्हें उनके उपन्यास 'तीस्ता परेर बृत्तंटो' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह बंगाली भाषा के लेखक थे उनका जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था।

 होप पोर्टल लॉन्च  

Covid-19 संकट के बीच कुशल-अकुशल युवाओं का डाटा बेस बनाने और उसके आधार पर रोजगार - स्वरोजगार के लिए अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से उत्तराखंड सरकार ने एक पोर्टल लॉन्च किया है।

👉 अगर कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप यहाँ कमेंट में दे सकते है। 

0 comments