Monday, May 4, 2020

4 MAY | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

इस लेख में प्रमुख समाचार पत्रों, जैसे द हिन्दू , इंडियन एक्सप्रेस, लाइव मिंट, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रतिदिन प्रकाशित समाचारों को करंट अफेयर्स की फोरम में प्रस्तुत किया गया हैं। क्योंकि आप के लिए  SSC \ UPSC  की तैयारी के दौरान 2 से 3 घंटे समाचार पत्रों को दे पाना मुश्किल हो जाता हैं।  इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए मैं विनय यहाँ आपको डेली करंट अफेयर्स फैक्ट के साथ उपलब्ध करवाता रहूँगा। ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्त्वपूर्ण खबर छूटने न पाए। मैंने उन्हें बहुत कुशलता से व्यवस्थित किया हैं जिससे आपका समय बचेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। आपको बस हर रोज मेरे ब्लॉग पर आने की जरूरत हैं। आशा है की आप यहाँ की यात्रा पसंद करेंगे। ....... 




3 MAY | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

3 MAY | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

इस लेख में प्रमुख समाचार पत्रों, जैसे द हिन्दू , इंडियन एक्सप्रेस, लाइव मिंट, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रतिदिन प्रकाशित समाचारों को करंट अफेयर...

 संदीप कुमारी डोप टेस्ट में फेल लगा 4 साल का बैन  

संदीप कुमारी जो की भारतीय महिला एथलीट हैं और डिस्कस थ्रो गेम से जुड़ी हुई है। लगभग 2 साल पहले राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला ने उनके नमूने को सही पाया था। एनडीटीएल प्रतिबंधित पदार्थ स्टेरॉयड का पता लगाने में विफल रही थी जो उनके नमूने में मौजूद था। यह नमूना गुवाहाटी में जून 2018 में राष्ट्रीय अंतर राज्य चैंपियनशिप के दौरान नाडा अधिकारियों ने लिया था। संदीप कुमारी ने 58.51 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता था। वाडा ने कनाडा में मॉन्ट्रियल प्रयोगशाला में संदीप कुमारी के नमूने का परीक्षण कराने का फैसला लिया और नवंबर 2018 में यह अनाबॉलिक स्टेरॉयड मेटेनॉल का पॉजिटिव पाया था और 26 जून 2018 से 21 नवंबर 2018 तक के नतीजों को रद्द कर दिया जाएगा वाडा ने 1 मई 2020 को घोषणा करते हुए बताया कि 4 साल का प्रतिबंध 26 जून 2018 से शुरू होगा जिस दिन नमूना लिया गया था।

विश्व डोपिंग विरोधी एजेंसी वाडा अंतर्राष्ट्रीय खेलों में ड्रग्स के बढ़ते चलन को रोकने के लिए बनाई गई एक विश्व स्तरीय से स्वतंत्र संस्था है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा वाडा की स्थापना 10 नवंबर 1949 को स्विट्जरलैंड के लुसेंट शहर में की गई थी। वर्तमान में वाडा का मुख्यालय कनाडा के मांट्रियल शहर में है।
आर्कटिक जलवायु और पर्यावरण की निगरानी हेतु रूस अपना पहला सेटेलाइट लांच करेगा।

 आर्कटिक एम उपग्रह  

रूस इस साल के अंत तक आरक्तिक जलवायु और पर्यावरण की निगरानी हेतु अपना आर्कटिक एम उपग्रह लांच करेगा। यह उपग्रह पृथ्वी के ध्रुव या चित्रों में मौसम संबंधी डाटा इकट्ठा करेगा।इससे मौसम के पूर्वानुमान में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी और वैज्ञानिकों को जलवायु परिवर्तन का बेहद अध्ययन करने में सक्षम बनाएगा।

 मून मिशन के लिए बनाएंगे मानव लेंडर नासा ने किया चुनाव  


नासा ने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की सतह पर ले जाने वाले मूनलैंड के तीन डिजाइनों को चुना है। नासा ने मून लैंडिंग सिस्टम के निर्माण हेतु अंतरिक्ष फॉर्म स्पेस एक्स, ब्लू ओरिजिन और डायनेटिक्स का चयन किया है। नासा ने 2024 तक एक महिला और एक पुरुष चांद पर उतारेगा। इसके लिए नासा ने तीन कंपनियों का चुनाव किया है।  इनमें से दो कंपनियां प्रमुख अरबपतियों एलोन मस्क और जेफ बेजोस की है। सभी तीनों कंपनियां अंतरिक्ष एजेंसी के आर्टेमिस मिशन हेतु मानव लैंडिंग सिस्टम को डिजाइन और विकसित करेंगी।

अपोलो युग के बाद यह पहली बार है जब नासा के पास मानव लैंडिंग सिस्टम के लिए पर्याप्त धन है और अब हमारे पास ऑल टीम इस कार्यक्रम के लिए काम करने के लिए कई कंपनियों के साथ करार हैं नासा के आर्टेमिस मून लैंडिंग कार्यक्रम में तकनीकी बजटीय और राजनीतिक मुद्दों का सामना करना पड़ता है लेकिन ब्रिडेंस्टाइनऔर अन्य नासा अधिकारियों को भरोसा है कि अंतरिक्ष एजेंसी ट्रंप प्रशासन में चंद्रमा पर पहली महिला और फिर पुरुष को उतारने के लक्ष्य को पूरा करने में 2024 तक सक्षम होंगी।

 वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे  


विश्व स्तर पर प्रेस की आजादी को सम्मान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया। जिसे विश्व प्रेस दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यूनेस्को द्वारा 1997 से हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस गिलरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज भी दिया जाता है।

 वन नेशन वन राशन कार्ड योजना  


केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर राशन पोटेबिलिटी के अनुमति दे दी है इसके बाद अब देश के 17 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू हो गई है इस योजना के तहत नए राज्यों में उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पांच राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है।

 आरवी स्मिथ का निध  


दिल्ली के प्रतिष्ठित इतिवृत्त लेखक रोनाल्डो वी विल स्मिथ का बृहस्पतिवार को निधन हो गया वह 83 वर्ष के थे।आगरा में 1938 में जन्मे समिति ग्वालियर आर्मी के कर्नल सल्वाडोर समिति के परिवार के हैं। उन्होंने 1956 से ही अखबारों के लिए लिखना शुरू किया था और द स्टेट्समैन अखबार के लिए काम किया। उनकी प्रमुख किताबें हैं: दिल्ली अननोन टेल्स आफ ए सिटी , द दिल्ली डेट नो वन नोज
👉 LEAVE COMMENTS 



0 comments