Wednesday, May 6, 2020

6 MAY | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

इस लेख में प्रमुख समाचार पत्रों, जैसे द हिन्दू , इंडियन एक्सप्रेस, लाइव मिंट, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रतिदिन प्रकाशित समाचारों को करंट अफेयर्स की फोरम में प्रस्तुत किया गया हैं। क्योंकि आप के लिए  SSC \ UPSC  की तैयारी के दौरान 2 से 3 घंटे समाचार पत्रों को दे पाना मुश्किल हो जाता हैं।  इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए मैं विनय यहाँ आपको डेली करंट अफेयर्स फैक्ट के साथ उपलब्ध करवाता रहूँगा। ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्त्वपूर्ण खबर छूटने न पाए। मैंने उन्हें बहुत कुशलता से व्यवस्थित किया हैं जिससे आपका समय बचेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। आपको बस हर रोज मेरे ब्लॉग पर आने की जरूरत हैं। आशा है की आप यहाँ की यात्रा पसंद करेंगे। ....... 



5 MAY | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

5 MAY | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

इस लेख में प्रमुख समाचार पत्रों, जैसे द हिन्दू , इंडियन एक्सप्रेस, लाइव मिंट, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रतिदिन प्रकाशित समाचारों को करंट अफेयर...

 पुलित्जर पुरस्कार 2020  

दुनिया में जारी  कोरोना वायरस महामारी के बीच साल 2020 के लिए पुलित्जर पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। विजेताओं के नाम का ऐलान ऑनलाइन किया गया। 2020 का यह पुरस्कार तीन भारतीय (यासीन डार, मुख्तयार खान, चन्नी आनंद) फोटोग्राफरों को भी दिया जाएगा। इन्हें यह है पुरस्कार पिछले साल घाटी में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद की स्थितियों को अपने कैमरे के जरिए लोगों तक पहुंचाने के लिए दिया जाएगा।
दरअसल पुलित्जर पुरस्कार अमेरिका का प्रतिष्ठित पुरस्कार है जो पत्रकारिता साहित्य एवं संगीत रचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को दिया जाता है इसकी शुरुआत 1917 में की गई थी।

 यूनेस्को गीलरमो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड 2020  

30 अप्रैल 2020 को कोलंबिया की प्रसिद्ध खोजी पत्रकार जीनेथ बेडोया लिमा को वर्ष 2020 के यूनेस्को गिलरमो केनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड प्रदान किया जाने की घोषणा की गई। उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार का नाम कोलंबिया के पत्रकार गिलरमो कैनो इसाजा के नाम पर रखा गया है। जिनकी 17 दिसंबर 1986 को कोलंबिया बोगोटा में उनके अखबार अल स्पेक्टो डोर के कार्यालय के सामने हत्या कर दी गई थी।

 अल्ट्रावायलेट कीटाणु शोधन टावर  

भारतीय डीआरडीओ ने अल्ट्रावायलेट कीटाणु शोधन टावर विकसित किया है जो किसी एक स्थान को अल्ट्रावायलेट किरणों से कीटाणु मुक्त कर देगा। इसका ट्रायल डीआरडीओ के दिल्ली स्थित शाखा से किया गया हैं। 

 टेली मेडिसिन पोर्टल  

Covid-19 परामर्श सेवाओं के लिए भारत सरकार ने आरोग्य सेतु मित्र पोर्टल लॉन्च किया है।  आप सभी ने इसकी एडवर्टाइजमेंट भी टीवी पर देखी होगी।

 विश्व हाथ स्वच्छता दिवस  

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के रूप में चिन्हित किया है। यह दिन कई गंभीर संक्रमण को दूर करने में भूमिका को साफ और सुरक्षित हाथों के लिए मनाया जाता है। अभियान की थीम "सेव लाइफ क्लीन योर हैंड्स" है।

 भारत का राजदूत नियुक्त  

 सुरेश के रेड्डी को ब्राजील में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

 अजय कुमार त्रिपाठी का निधन  

लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे और पिछले 5 अप्रैल से एम्स दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। वे झारखंड के बोकारो जिले के रहने वाले थे।

 शोभना नरसिमहन  

शोभना नरसिम्हन को अमरीका एकेडमी ऑफ आर्ट एंड साइंस में अंतरराष्ट्रीय मानद सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

 युसूफ होस्म 

युसूफ होसम जो कि मिस्र के एक टेनिस खिलाड़ी हैं उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 FINA-2021  

FINA की2021 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप को 1 साल यानी 2022 तक स्थगित कर दिया गया है

👉 LEAVE COMMENTS 



0 comments