Tuesday, May 12, 2020

12 MAY | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

इस लेख में प्रमुख समाचार पत्रों, जैसे द हिन्दू , इंडियन एक्सप्रेस, लाइव मिंट, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रतिदिन प्रकाशित समाचारों को करंट अफेयर्स की फोरम में प्रस्तुत किया गया हैं। क्योंकि आप के लिए  SSC \ UPSC  की तैयारी के दौरान 2 से 3 घंटे समाचार पत्रों को दे पाना मुश्किल हो जाता हैं।  इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए मैं विनय यहाँ आपको डेली करंट अफेयर्स फैक्ट के साथ उपलब्ध करवाता रहूँगा। ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्त्वपूर्ण खबर छूटने न पाए। मैंने उन्हें बहुत कुशलता से व्यवस्थित किया हैं जिससे आपका समय बचेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। आपको बस हर रोज मेरे ब्लॉग पर आने की जरूरत हैं। आशा है की आप यहाँ की यात्रा पसंद करेंगे। ....... 



11 MAY | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

11 MAY | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

इस लेख में प्रमुख समाचार पत्रों, जैसे द हिन्दू , इंडियन एक्सप्रेस, लाइव मिंट, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रतिदिन प्रकाशित समाचारों को करंट अफेयर...

 राष्ट्रीय तकनीकी प्रौद्योगिकी अथवा टेक्नोलॉजी दिवस  

प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय तकनीकी दिवस पूरे भारत में 11 मई 1998 को पोखरण में किए गए शक्ति I परमाणु मिसाइल के सफल परीक्षण की वर्षगांठ की याद में मनाया जाता है। शक्ति को पोखरण परमाणु परीक्षण के नाम से भी जाना जाता है। जबकि मई 1974 में किए गए पहले परमाणु परीक्षण का कोड नाम स्माइलिंग बुद्धा था। इसीलिए हर साल देशभर में 11 मई को राष्ट्रीय तकनीकी प्रौद्योगिकी अथवा टेक्नोलॉजी दिवस मनाया जाता है।

 हरिशंकर वासुदेव का निधन  

कोरोना संक्रमण से पीड़ित प्रसिद्ध इतिहासकार हरिशंकर वासुदेव का निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।शनिवार रात 1:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली वे साल्ट लेक सिटी ब्लॉक के निवासी थे।

 मिशन सागर  

भारत सरकार ने कोविड 19 महामारी के बीच 10 मई 2020 को एक आउटरीच कार्यक्रम मिशन सागर का शुभारंभ किया। इस मिशन का लक्ष्य, मालदीव, मेडागास्कर, शैलेश और कोमोरोस में कोविड-19 के दौरान खाद्य पदार्थ, आयुर्वेदिक दवाएं और एफसीयूके टेबलेट उपलब्ध कराना है।

 स्वास्थ्य मंत्री फिरोज उद्दीन फिरोज कोरोना पॉजिटिव  

अफगान सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को पुष्टि की गई कि स्वास्थ्य मंत्री फिरोज उद्दीन फिरोज की कोरोना टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं। तो आपको बता दूं फिर फिरोज उद्दीन फिरोज अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री है।

 मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना  

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना शुरू की गई है।इस संबल योजना 2020 का उद्देश्य श्रमिक वर्ग परिवारों को कई लाभ प्रदान करना है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं।

 FIH के प्रमुख का कार्यकाल विस्तारित 

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा का अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के प्रमुख के रूप में कार्यकाल मई 2021 तक बढ़ा दिया गया है। इस की वार्षिक बैठक कॉविड -19 महामारी के चलते स्थगित हो जाने के कारण यह निर्णय लिया गया।अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने 9 मई को ऑनलाइन बैठक में अपनी कार्यकारी बोर्ड की 47 वीं कांग्रेस 2020 को स्थगित करने का फैसला किया था। यह बैठक 28 अक्टूबर 2020 को नई दिल्ली में होने की।

👉 अगर कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप यहाँ कमेंट में दे सकते है। 

0 comments