Sunday, June 7, 2020

07 JUNE | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

इस लेख में प्रमुख समाचार पत्रों, जैसे द हिन्दू , इंडियन एक्सप्रेस, लाइव मिंट, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रतिदिन प्रकाशित समाचारों को करंट अफेयर्स की फोरम में प्रस्तुत किया गया हैं। क्योंकि आप के लिए  SSC \ UPSC  की तैयारी के दौरान 2 से 3 घंटे समाचार पत्रों को दे पाना मुश्किल हो जाता हैं। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए मैं विनय यहाँ आपको डेली करंट अफेयर्स फैक्ट के साथ उपलब्ध करवाता रहूँगा। ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्त्वपूर्ण खबर छूटने न पाए। मैंने उन्हें बहुत कुशलता से व्यवस्थित किया हैं जिससे आपका समय बचेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। आपको बस हर रोज मेरे ब्लॉग पर आने की जरूरत हैं। आशा है की आप यहाँ की यात्रा पसंद करेंगे। ....... 




 विश्व आर्थिक मंच (WEF) 

विश्व आर्थिक मंच (WEF) जनवरी, 2021 में एक अद्वितीय "ट्विन समिट" की मेजबानी करेगा।  विश्व निकाय ने 03 जून, 2020 को इस बारे में घोषणा की है।  "द ग्रेट रिसेट" थीम पर अद्वितीय 'ट्विन समिट' स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित की जाएगी।  इस 51 वें WEF शिखर सम्मेलन के  मुख्य कार्यक्रम के दौरान दुनिया भर के 400 शहरों से वर्चुअल लिंक-अप के माध्यम से व्यापक भागीदारी की उम्मीद है। 

एशियाई विकास बैंक | Asian Development Bank | ADB | HINDI

एशियाई विकास बैंक | ASIAN DEVELOPMENT BANK | ADB | HINDI

एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है।  जिसकी स्थापना 19 दिसम्बर 1966 को एक  क्षेत्रीय विकास बैंक की स्थपना की गयी थी जिसे हम ...
मुद्रास्फीति के अर्थव्यवस्था और विविध आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव | Impact of inflation on economy and diversified economic activities

मुद्रास्फीति के अर्थव्यवस्था और विविध आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव | IMPACT OF INFLATION ON ECONOMY AND DIVERSIFIED ECONOMIC ACTIVITIES

प्रत्येक अर्थव्यवस्था के लिए मुद्रास्फीति दर का एक विशेष प्रास ही उचित होता है। भारत के लिए यह 4 से 5% माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार ...

 जी-7 समूह की बैठक 

भारत ने अंतरराष्ट्रीय वैक्सीन गठबंधन (गावी) को 15 मिलियन डॉलर की मदद का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 04 जून 2020 को वैश्विक वैक्सीन शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए डेढ़ करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने का घोषणा किया। ऑनलाइन हुई इस समिट में लगभग पचास से अधिक देशों के बिजनेस लीडर्स, ब्रिटेन की एजेंसियां, सिविल सोसाइटी, सरकार के मंत्रियों ने भाग लिया. विश्वभर में फैली कोरोना महामारी के बीच हुए इस समिट की मेजबानी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने की। 

 भारत की क्रेडिट रेटिंग 

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने नकारात्मक दृष्टिकोण को बरक़रार रखते हुए भारत की क्रेडिट रेटिंग को Baa2 से Baa3 कर दिया है. एजेंसी ने खुलासा किया है कि कोविड -19 महामारी, बढ़ते कर्ज और कर्ज वहन क्षमता के कमजोर होने के साथ ही वर्तमान वित्तीय संकट के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में लंबे समय तक धीमी वृद्धि देखी जा सकती है। भारत की रेटिंग को कम करते हुए, मूडीज ने अपना विचार कुछ इस प्रकार पेश किया कि, भारतीय नीति निर्धारण संस्थानों के लिए यह चुनौतीपूर्ण होगा कि वे वित्तीय जोखिमों को कम करने के साथ  नियंत्रित करने के लिए भी अपनी नीतियां लागू करें। 

 साइबेरिया में आपातकाल 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में साइबेरिया में आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी है।  यह फैसला उन्होंने एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केन्द्र से लगभग 20 हजार टन डीजल बहने के बाद लिया है।  दुनिया में इस समय कोरोना वायरस का संकट फैला हुआ है, लेकिन इसके साथ भी कई तरह की मुश्किलें सामने आ रही हैं। यह घटना नॉरिल्स्क शहर के बाहरी इलाके में स्थित ऊर्जा संयंत्र में हुई, जो मॉस्को से 2,900 किलोमीटर दूर है।  ईंधन को आंबरनया नदी में मिलने से रोकने हेतु अवरोधक लगाए गए हैं।  नदी से एक झील निकलती है जो आगे चलकर एक नदी से मिल जाती है।  यह नदी पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील आर्कटिक महासागर की तरफ जाती है। 

 ओपन स्काइज संधि 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रूम ने हाल ही में यह घोषणा की है कि, अमेरिका ओपन स्काइज संधि से अलग हो रहा है।  इस संधि के तहत रूस समेत 34 देशों को अपने विमान एक-दूसरे के क्षेत्र में उड़ाने की अनुमति है। 
ओपन स्काइज को लेकर होने वाली इस संधि पर वर्ष 2002 में हस्ताक्षर किये गये थे. इस संधि में शामिल सदस्य देशों के लिए एक हवाई निगरानी प्रणाली की स्थापना की गई थी।  कुल 34 देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किये थे।  अमेरिका और रूस ने भी इस संधि पर अपने हस्ताक्षर किये थे। इस संधि के द्वारा हथियार रहित हवाई निगरानी का क्षेत्र स्थापित किया गया।  इस संधि के तहत हस्ताक्षर करने वाले सभी देशों के क्षेत्रों पर निगरानी की अनुमति प्रदान की गई है।  यह आपसी समझ को बढ़ाने के साथ सभी सदस्य देशों को भरोसा भी प्रदान करती है। 

 यूएनडीपी और एमओआरटीएच का राष्ट्रीय जागरूकता अभियान 

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 05 जून 2020 को सड़कों पर मृत्यु के मामलों में कमी या खत्म करने के लिए जनता को जागरूक करने और शिक्षित बनाने की जरूरत को रेखांकित किया है।  उन्होंने कहा कि मानव जीवन में पारिस्थितिकी और स्थायित्व सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘राजमार्गों पर मानव और पशु मृत्यु दर पर रोकथाम’पर यूएनडीपी और एमओआरटीएच के राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के शुभारम्भ करते हुए कहा कि नैतिकता, अर्थव्यवस्था और पारिस्थिति की हमारे देश के तीन सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं। 

0 comments