Friday, June 12, 2020

12 JUNE | FREE DAILY CURRENT AFFAIRS FOR ALL COMPETITIONS EXAM | HINDI

इस लेख में प्रमुख समाचार पत्रों, जैसे द हिन्दू , इंडियन एक्सप्रेस, लाइव मिंट, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रतिदिन प्रकाशित समाचारों को करंट अफेयर्स की फोरम में प्रस्तुत किया गया हैं। क्योंकि आप के लिए  SSC \ UPSC  की तैयारी के दौरान 2 से 3 घंटे समाचार पत्रों को दे पाना मुश्किल हो जाता हैं। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए मैं विनय यहाँ आपको डेली करंट अफेयर्स फैक्ट के साथ उपलब्ध करवाता रहूँगा। ताकि परीक्षा की दृष्टि से कोई भी महत्त्वपूर्ण खबर छूटने न पाए। मैंने उन्हें बहुत कुशलता से व्यवस्थित किया हैं जिससे आपका समय बचेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। आपको बस हर रोज मेरे ब्लॉग पर आने की जरूरत हैं। आशा है की आप यहाँ की यात्रा पसंद करेंगे। ....... 



 संजीता चानू 

अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने भारतीय भारोत्तोलक के संजीता चानू के खिलाफ लगाये गये डोपिंग के आरोपों को उनके नमूनों में एकरूपता नहीं पाये जाने के कारण खारिज कर दिया।  इसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता इस खिलाड़ी ने माफी मांगने और मुआवजा देने की मांग की है।  यह फैसला आईडब्ल्यूएफ ने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की सिफारिशों के आधार पर किया।  

 ड्रॉप मोर क्रॉप 

सिंचाई योजना के तहत 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर को-ऑपरेशन एंड फार्मर्स वेलफेयर को दी गई है।  इसका लक्ष्य ड्रिप व छिड़काव के जरिये सिंचाई की विभिन्न तकनीकों के माध्यम से किसानों को कम पानी में ज्यादा खेत की सिंचाई करने में सक्षम बनाना है।  लघु सिंचाई (माइक्रो इरिगेशन) की इन तकनीकों से न केवल पानी की बचत होती है, बल्कि उर्वरक और श्रम भी कम लगता है।  यह तकनीक अन्य लागत में भी कटौती करने में मददगार है। 

 जी-7 समूह की बैठक 

विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल सरकार को 1950 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया है। पश्चिम बंगाल सरकार को यह ऋण राशि राज्य में COVID-19 स्थिति से निपटने और विकासात्मक कार्यों के लिए दी गई है। पश्चिम बंगाल सरकार 1950 करोड़ रुपये की कुल राशि में से 850 करोड़ रुपये विभिन्न समाज-कल्याण योजनाओं पर खर्च करेगी जबकि शेष 1,100 करोड़ रुपये औद्योगिक अवसंरचना तैयार करने के लिए खर्च किए जाएंगे। 

  सहयोद्धा 

बांग्लादेश सरकार ने कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज के लिए प्लाज्मा की ऑनलाइन उपलब्धता शुरू की है।  सहयोद्धा नाम की इस पहल की शुरूआत करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जुनैद अहमद ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण का मुकाबला करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर इस्तेमाल कर रही है।  इस बीच, देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 71 हजार को पार कर गई है जबकि इससे अब तक नौ सौ 75 लोगों की मौत हुई है। 

 कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे 

मर्सर के 'वर्ष 2020- रहन सहन की लागत (कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे) सर्वे' के अनुसार, वैश्विक स्तर पर प्रवासियों के लिए मुंबई विश्व में 60 वां सबसे महंगा शहर है।  जबकि एशिया में यह 19वें स्थान पर है।  सर्वे के अनुसार भारतीय शहरों में मुंबई सबसे महंगा शहर है।  इसके बाद नई दिल्ली (विश्व स्तर पर 101 वां) और चेन्नई (विश्व स्तर पर 143 वें स्थान पर) है। सर्वे में कहा गया है कि बेंगलुरु (171) और कोलकाता (185) रैंकिंग में सबसे कम खर्चीले भारतीय शहर हैं। 

 “हायदू-1” 

चीन के मानवरहित सबमर्सिबल ने हाल ही में महासागर के नीचे विश्व के सबसे गहरे बिंदु तक गोता लगाने का कीर्तिमान बनाया है।  सबमर्सिबल गहरे पानी में भीतर जा सकने वाली एक मशीन होती है जिसका इस्तेमाल प्रायः वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए किया जाता है।  चीन के सबमर्सिबल “हायदू-1” ने प्रशांत महासागर के भीतर स्थित विश्व के सबसे गहरे क्षेत्र ‘मारियाना ट्रेंच’ तक पहुंचने का कीर्तिमान बनाया है। 

 ‘रोजगार सेतु’ पोर्टल 

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रवासी मजदूरों को उनकी कुशलता और दक्षता के अनुसार कार्य दिलाने के लिए ‘रोजगार सेतु’ पोर्टल की शुरुआत की है।  इसमें सभी प्रवासी मजदूरों का पंजीयन किया गया है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पोर्टल पर 7 लाख 30 हजार प्रवासी श्रमिकों और 5 लाख 79 हजार उनके परिवार के सदस्यों को पंजीयन किया जा चुका है। पोर्टल पर 5 हजार 246 ऐसे लोगों का पंजीयन किया गया है।  जो इन लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएंग।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश ऐसा पहला राज्य है। जिसने समस्त प्रवासी मजदूरों का सर्वे पूर्ण कर लिया है। 

0 comments