Saturday, February 27, 2021

A Detailed Theory on " Ambala" District for HSSC Exams | Hindi

         अगर आप हरियाणा के किसी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो ये पोस्ट आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस पोस्ट में मैंने  हरियाणा के अम्बाला जिले की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई है और आगे आने वाली पोस्टों में मैं लगभग सभी जिलों की विस्तृत जानकारी आपको  मेरी ब्लॉग पोस्ट में उपलब्ध कराऊंगा।  आपको बस हर रोज मेरे ब्लॉग पर आने की जरूरत हैं। आशा है की आप यहाँ की यात्रा पसंद करेंगे। ....... 

        आप एक बार उन सभी जिलों के बारे में विस्तृत जानकारी जरूर पढ़ लें ताकि आपको एग्जाम में किसी भी प्रकार के प्रश्नों से दिक्कत न हो। मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं आपको ये पोस्ट कैसी लगी या कोई अन्य सुझाव हो तो भी जरूर बताएं। नमस्कार मैं हूँ विनय चलिए कुछ नया सीखते है। ......

       जैसा के आपको पता है आज के इस ब्लॉग में हम हरियाणा के प्रमुख जिले अम्बाला के बारे में बात करेंगे। जैसे:अम्बाला (Ambala ) कब बना, अम्बाला का नाम कैसे पड़ा, अम्बाला का इतिहास, अम्बाला के प्रसिद्ध मंदिर, अम्बाला में क्या प्रसिद्ध है, अम्बाला के प्रसिद्ध मेले, अम्बाला से प्रसिद्ध व्यक्ति तथा अम्बाला से किस तरह के question exam में पूछे जाते है ये सभी इस पोस्ट में हम पढेंगे। जिससे आपको थोड़ी सहायता मिल सके। क्योकि ये सारी जानकारी एग्जाम की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

अम्बाला की स्थापना 

अम्बाला की स्थापना 14 वी शताब्दी में अम्बा नामक राजपूत ने की थी। कुछ इतिहासकारों के अनुसार नाम माँ अम्बा (भवानी) के भी पड़ा है। आमों की अधिकता के कारण भी नाम अम्बाला हो सकता है। जबकि जिले के रूप में 1 नवंबर 1966 को अन्य 6 जिलों के साथ स्थापना हुई थी।  { अंग्रेजों ने 1847 में जिला घोषित किया था }

 अम्बाला के उपनाम 

  • मिक्सी सिटी 
  • अप्रेंटस सिटी 
  • साइंटिफिक सिटी 
  • वैज्ञानिक उपकरणों की नगरी 
  • हस्तनिर्मित दरियों की नगरी 
  • जबकि प्राचीन नाम - अम्बालिका 

 प्रशासनिक परिचय  

क्षेत्रफल 1574 वर्ग किलो मिटर 
लिंगानुपात 885 /1000 
साक्षरता दर 82 .  9 %
जनसँख्या (2011)1136784 
जनसँख्या घनत्व 717 व्यक्ति / वर्ग किलो मिटर 
तहसील अम्बाला कैंट | अम्बाला | बराड़ा | नारायणगढ़ 
उप -तहसील अम्बाला कैंट | अम्बाला | साहा | नारायणगढ़ | मुलाना | शहजादपुर 
खण्ड  बराड़ा | मुलाना | शहजादपुर | साहा 
विधानसभा क्षेत्र अम्बाला सिटी | अम्बाला कैंट | मुलाना | नारायणगढ़ 
जिला कोड 02 

 प्रमुख पर्यटन स्थल  

  • किंग फिशर { ब्रिटिश काल की और घुड़साल कैंट एरिया }
  • खर्गा गोल्फ कोर्स 
  • बुढ़िया का रंगमहल 
  • चनेटी स्तूप 
  • फ्रोजन टियर युद्ध स्मारक 

 मस्जिद | मंजार | दरगाह  

  • नौ गजा पीर दरगाह [ जहाँ मन्नत पूरी होने पर घडी चढ़ाने का रिवाज है ]

 गुरूद्वारे  

  • गुरुद्वारा मंजी साहिब 
  • गुरुद्वारा लखनौर साहिब 
  • शीशगंज गुरुद्वारा 

 प्रमुख नदियां  

मारकंडा | घग्घर | टांगरी 

 प्रमुख मंदिर  

  • अम्बिका देवी मंदिर ( नौरंगराय तालाब के किनारे )
  • भवानी अम्बा मंदिर 
  • शारदा मंदिर 
  • राधाकिशन मंदिर 

 एग्जाम की दृष्टि से महत्वपूर्ण  

  • सेंटपाल चर्च जो की अर्द्धगोथिक शैली में बना हुआ है। यह चर्च 1857 में बना था तथा 1965 भारत-पाक युद्ध में नष्ट हो गया। 
  • 1843 में अम्बाला  कैंट की स्थापना की गयी जबकि दर्जा 1847 में मिला। 
  • 1880 में अम्बाला को रेलवे लाइन से जोड़ा गया था।  यह वर्तमान में हरियाणा का सबसे व्यस्त स्टेशन है।  अम्बाला प्लेटफॉर्म हरियाणा का सबसे लम्बा प्लेटफॉर्म भी है। 
  • अम्बाला में पक्की सड़कों का घनत्व सबसे अधिक है। 
  • अम्बाला वायु स्टेशन की स्थापना 1948 में हुई। 
  • नाथूराम गोडसे को 15 नवंबर 1949 को अम्बाला जेल में फांसी दी गयी। 
  • वर्ष 1919 में रोलेट एक्ट का हरियाणा में सर्वप्रथम विरोध अम्बाला में हुआ। 
  • हल्दी उत्पादन में सर्वप्रथम। 
  • आम का सर्वाधिक उत्पादन 
  • नांगल उत्थान सिंचाई परियोजना अम्बाला में है। 
  • देश के वैज्ञानिक उपकरणों का 35 % निर्यात अकेले अम्बाला से होता है। 
  • 10 मई 1857 को 1857 की क्रांति की शुरुआत हरियाणा में सबसे पहले अम्बाला से हुई थी। 
  • हरियाणा में सबसे पहले डाक सेवा की 1860 में  अम्बाला से शुरुआत।  

 प्रसिद्ध व्यक्ति   

  • जोहराबाई (गजल गायिका )
  • सुषमा स्वराज 
  • परणिति चोपड़ा 
  • प्रियंका चोपड़ा 
  • ओमपुरी 
  • जुहिचावला 
  • भगवती दास ( प्रसिद्ध जैन साहित्यकार )
  • सुचेता कृपलानी 
  • कुमारी शैलजा 
  • आत्माराम जैन
  • विशम्बर नाथ कौशिक  

What's New 


0 comments